- कैंट के कांधरपुर का मामला, फ्राइडे सुबह गांव के ही कुछ लोगों के एक खेत में पकड़ा था प्रेमी जोड़े को

- वीडियो वायरल होने के बाद पहुंचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, लगाया लव जिहाद का आरोप

बरेली: कैंट क्षेत्र के एक प्रेमी जोड़े का अश्लील वीडियो सैटरडे को वायरल होने के बाद शहर में लव जिहाद का शोर मच गया। वीडियो में नजर आ रही लड़की को नाबालिग बताते हुए एक हिंदू संगठन के कार्यकर्ता गांव में पहुंच गए और दोनों की तलाश शुरू कर दी। जानकारी मिली की युवती मां के साथ मुरादाबाद गई हुई है तो वहीं लड़का वीडियो सामने आने के बाद घर से भाग निकला। कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने युवक के पिता को हिरासत में ले लिया है। संडे को लड़की के लौटने के बाद कैंट पुलिस को तहरीर सौंपी जाएगी।

दरवाजा तोड़कर घुसे घर में

कांधारपुर के एक युवक ने बताया की सैटरडे सुबह हिंदू संगठन महाकाल सेवा समिति के करीब 30-40 कार्यकर्ता गांव पहुंचे थे। इसके बाद एक युवक और एक लड़की की तलाश शुरू कर दी लेकिन दोनों में से कोई नही मिला। काफी देर तक हंगामा चला। बताया की युवक का घर मिलने के बाद परिजन दरवाजा नहीं खोल रहे थे। इसके बाद लोगों ने पुलिस के सामने ही घर का दरवाजा तोड़ा और फिर परिजनों को बाहर निकाला।

किशोरी को फुसलाकर ले गया था

कांधरपुर के रहने वाले महाकाल सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया की सैटरडे सुबह एक अश्लील वीडियो उनके पास पहुंचा। जानकारी करने पर सामने आया की वीडियो में नजर आने वाले दोनों लोग गांव के ही हैं और लड़की नाबालिग है। परिवार से मिलने पर जानकारी मिली कि दूसरे समुदाय का युवक किशोरी को फुसलाकर खेत में ले गया था। जहां उसने किशोरी के साथ गलत काम किया। गांव के ही कुछ लोगों में उन्हें पकड़ लिया। शिकायत पर पहुंची कैंट पुलिस ने आरोपी युवक के पिता को हिरासत में ले लिया है। संडे को युवती के मुरादाबाद से लौटने के बाद मामले में तहरीर सौंपी जाएगी।