-सितंबर में फॉग की शुरुआत ने लोगों को किया अचंभित

-सुबह छाए घने कोहरे का दिनभर बना रहा असर

बरेली: सितंबर में ही में घने कोहरे की आगोश में समाया शहर सैटरडे को बरेलियंस के लिए रोमांचकारी भी रहा और अचंभित करने वाला भी। मार्निग वॉक पर निकले बरेलियंस ने इस फॉगी मार्निग का लुत्फ भी उठाया। सुबह छाए इस घने कोहरे का असर शहर में दिनभर बना रहा। बेमौसम इस फॉग ने मौसम में जल्द बदलाव का संकेत भी दे दिया।

हवाओं के रुख से बदलाव के आसार

सितंबर में बिते कुछ दिनों तक गर्मी मई, जून के मौसम का अहसास करा रही थी। दिनभर तेज के धूप के चलते टेंप्रेचर नार्मल से कई डिग्री अधिक बना हुआ था। वेडनेसडे से हवाओं का रुख बदलने से आसमान में बादल छाने लगे और इससे मौसम में बदलाव भी आने लगा। आसमान छाए यह बादल शहर में कहीं वेडनेसडे लेट नाइट ही बरसे तो, कहीं बूंदाबादी तक सिमट कर रहे। थर्सडे लेटनाइट बादल जमकर बरसे। इससे टेंप्रेचर में डाउनफॉल आया और बरेलियंस को गर्मी से खासी राहत मिली। तब से मौसम सामान्य बना हुआ हॅै।

फॉग ने किया वेलकम

सितंबर में मौसम फॉगी हो जाएगा यह अब तक किसी ने सोचा भी नहीं था। सटरडे मार्निग जब बरेलियंस जागे तो उन्हें मौसम का नजारा भी बिलकुल बदला हुआ दिखाई दिया। मार्निग में घना कोहरा सभी के लिए नया अनुभव रहा। मौसम का यह मिजाज मार्निग वॉकर्स के लिए सबसे अधिक रोमांचकारी रहा। इनके बीच मौसम का यह बदलाव ही चर्चा का विषय भी रहा।

वैरिएशन से छाया कोहरा

सितंबर में बेमौसम कोहरा छाने के पीछे मौसम के जानकार टेंप्रेचर वैरिएशन को मान रहे हैं। उनका कहना है कि इस महीने कुछ दिनों पहले तक टेंप्रेचर नार्मल से अधिक रहा। इसके बाद बारिश होने से टेंप्रेचर में तेजी से गिरावट आ गई और वातावरण में नमी का स्तर भी बढ़ गया। इस बदलाव से ही सटरडे को कोहरा छाया। यही वजह रही कि कोहरे में नमी भी देखने को मिली।

कोहरे के बीच एक्सरसाइज

सटरडे को मार्निग में घने कोहरे के बाद भी स्टेडियम में रोज की तरह ही मार्निग वाकर्स पहुंचे। कोहरे की बीच टहलना और एक्सरसाइज करना उन्हें भी खूब भाया। इन लोगों को इस फॉगी वेदर का लुत्फ भी खूब उठाया। मौसम में अचानक हुए इस बदलाव ने उन्हें रोमांचित भी किया। इसका उल्लास उनके चेहरों पर भी दिखाई दिया।

सुबह व देर शाम बदलाव

बीते तीन दिनों से आसमान से छाए बादलों व बारिश से मौसम में बदलाव का अहसास भी होने लगा है। अर्ली मार्निग और देर शाम घरों से निकलने वाले यह अहसास ज्यादा महसूस कर पा रहे हैं। देर रात तो हल्की ठंड भी महसूस की जा रही है। लोगों को कहना है कि अगर बारिश फिर हुई तो इस बार सर्दी का मौसम भी समय से कुछ पहले ही आ जाएगा।

यूं बदला टेंप्रेचर

दिन : मैक्सिमम : मिनिमम

20 सितंबर : 35.2 : 27

21 सितंबर : 37.5 : 27

22 सितंबर : 36.1 : 28

23 सितंबर : 32 : 23

24 सितंबर : 29.1 : 23.9

25 सितंबर : 32.5 : 27