- आईएमडी के अनुसार दस साल पहले न्यूनतम पारा था 3.6

- नगर निगम ने अलाव जलवाने को के लिए 50 स्थान किए चिंहित

बरेली : मौसम अपना रंग दिखाने लगा है। पिछले चार दिनों से लगातार शीतलहर का प्रकोप जारी है। लेकिन थर्सडे को सुबह से ही भीषण ठंड का प्रकोप जारी हो गया जो कि रात तक जारी रहा है। इस भीषण ठंड ने पिछले दस साल के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया, मौसम बेवसाइट आईएमडी के अनुसार दस साल पहले नवंबर के अंत में न्यूनतम पारा में भारी गिरावट दर्ज की गई थी, उस दौरान न्यूनतम पारा घटकर 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था लेकिन थर्सडे की बात करें तो न्यूनतम पारा लुढ़क कर 3.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

ठंडे प्रदेशों को भी बरेली की सर्दी ने दी मात

आईएमडी बेवसाइट के अनुसार थर्सडे को नैनीताल का न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस वहीं जम्मू कश्मीर का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस वहीं शिमला का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

घरों में दिनभर चले हिटर, सड़कों पर छूटी कंपकपी

थर्सडे को सुबह से ही कोहरे की चादर छायी लेकिन शीतलहर के चलते बरेलियंस के घरों में सुबह से ही हीटर और ब्लोअर चलते नजर आए लेकिन ऑफिस और बाजार जाते समय लोगों की सड़कों पर कंपकपी छूटी। ठंड का प्रकोप अधिक होने के चलते सड़कों पर कम ही भीड़ नजर आई।