गोरखपुर (ब्यूरो)। संचालक को प्रारंभिक उपचार के बाद पीएचसी कौड़ीराम से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है। गगहा थाना क्षेत्र के मुसैला निवासी अक्षय चौहान बांसगांव थाना क्षेत्र के कौड़ीराम चौकी अंतर्गत कनईल गांव में अपने ननिहाल में रहकर ग्राहक सेवा केंद्र चलाते है। सोमवार को वह भारतीय स्टेट बैंक कौड़ीराम से 1.68 लाख निकासी कर कनईल जा रहे थे। कौड़ीराम और कनईल के बीच में बरडीहा के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने अक्षय को गोली मार रुपए लूट लिया। गोली अक्षय की बाईं बांह में लगी है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीराम में प्राथमिक उपचार के बाद पीडि़त को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। चौकी प्रभारी कौड़ीराम अश्विनी चौबे ने बताया पुलिस बाइक सवार बदमाशों की तलाश में जुटी है।
![Gorakhpur News : सेवा केन्द्र संचालक को गोली मारकर लूट लिए 1.68 लाख रुपए](https://img.inextlive.com/inext/1582023/gun.jpg)
By: Inextlive | Updated Date: Tue, 15 Aug 2023 00:52:32 (IST)