- लेवल वन, टू के मरीजों को आईसोलेशन वार्ड में किया गया एडमिट

GORAKHPUR: सिटी से लेकर रूरल एरियाज तक कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सर्दी, खांसी, बुखार के बाद अब यहां टेस्टलेसनेस और गंध महसूस न होने जैसे लक्षण वाले मरीज भी सामने आने लगे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में तीन नए केस आए। डॉ। राजेश कुमार से दिखाने के दौरान एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने बताया कि उनके घर में चूहा मर गया था। घर में बदबू हो रही थी। घर के सभी सदस्यों को स्मेल आ रही थी लेकिन उन्हें कुछ पता ही नहीं चल रहा था। साथ ही उन्हें हल्की खांसी, बुखार भी था। कोरोना जांच होने पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसी प्रकार दूसरे मरीज 15 वर्षीय युवक ने बताया कि उसे कोई स्वाद नहीं मिल रहा है। उसे बुखार है, खांसी भी आ रही है। उसका एंटीजन से टेस्ट हुआ तो उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकली। वहीं एक बुजुर्ग महिला ने भी डॉक्टर को किसी प्रकार की गंध महसूस न होने की समस्या बताई। महिला को बुखार, खांसी दोनों लक्षण था। इस प्रकार जिला अस्पताल के ये तीन केस समेत गोरखपुर जिले में कुल 137 नए केस आए। वहीं एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। कुल मृतकों की संख्या अब 52 हो गई है। जबकि 1276 मरीजों का इलाज चल रहा है। सीएमओ डॉ। श्रीकांत तिवारी ने बताया कि 934 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

डर का बरकार है माहौल

वहीं बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भी लगातार केसेज बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को फिर तीन केस आने के बाद हड़कंप मच गया। वहीं जिला अस्पताल में कुल 28 सैंपल लिए गए जिनकी ट्रूनेट मशीन से जांच की गई। तीन कोरोना पॉजिटिव पाए गए तो तीन मरीज संदिग्ध रहे। पॉजिटिव मिले लोगों को आईसोलेट कराया गया है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ। गणेश कुमार ने बताया कि स्टूडेंट्स के कोरोना संक्रमित होने का सिलसिला जारी है। कुछ डॉक्टर भी पॉजिटिव मिले हैं जिन्हें आईसोलेट किया गया है।

कोरोना अपडेट्स

एक्टिव केस - 1276

स्वस्थ हुए - 934

मौत - 52

कुल केस - 2262

इन जगहों से शनिवार को आए केस

पीटीएस गोरखपुर - 3

झरना टोला - 1

रोडवेज - 8

रेलवे हॉस्पिटल - 4

तारामंडल - 8

खूनीपुर - 1

राप्तीनगर - 1

सूरजकुंड - 8

माया बाजार - 3

हुमायूंपुर उत्तरी - 5

हड़हवा फाटक - 1

रामगढ़ताल - 2

जटेपुर उत्तरी - 1

लाजपतनगर - 1

पुराना गोरखपुर - 1

अशोक नगर - 1

रामनगर - 2

आवास विकास कॉलोनी - 2

कूड़ाघाट - 2

अलहदादपुर - 2

कान्हा बाग - 1

इंदिरानगर - 1

फुलवरिया - 1

बसंतपुर - 1

असुरन - 1

दुर्गाचौक - 1

बशारतपुर - 2

साहबगंज - 1

सुमेरसागर - 1

सिविल लाइंस - 1

मियां बाजार - 1

एयरफोर्स - 1

बेतियाहाता - 1

भेडि़यागढ़ - 1

बिछिया - 1

गोरखनाथ एरिया - 1

दाउदपुर - 2

भटहट - 2

बीआरडी मेडिकल कॉलेज - 3

चारगावां - 4

चौरीचौरा - 1

गोला - 1

कौड़ीराम - 8

खजनी - 1

खोराबार - 7

पिपराइच - 12

पिपरौली - 1

सहजनवां - 5

सरदारनगर - 1

उरुवा - 2

अन्य - 13

कुल - 137

वर्जन

गोरखपुर में शनिवार को कुल 137 केस आए। कुल 2262 केस हो चुके हैं। जबकि 52 की मौत हो चुकी है। अब तक 934 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

डॉ। श्रीकांत तिवारी, सीएमओ