गोरखपुर (ब्यूरो)। संक्रमितों में स्वास्थ्य केंद्र भटहट के एक लैब टेक्नीशियन व एक वार्ड ब्वाय तथा जंगल कौडिय़ा का एक कर्मी भी शामिल है। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर की एक 25 वर्षीय युवती में भी संक्रमण मिला है। किसी में गंभीर लक्षण नहीं हैं। सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। उन्हें दवाएं दे दी गई हैं। सीएमओ डॉ। आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67005 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66032 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 866 की मौत हो चुकी है। उन्होंने बचाव की अपील की है।
7066 को लगाया गया कोरोनारोधी वैक्सीन
कोविड टीकाकरण अभियान में शुक्रवार को 126 बूथों पर 7066 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाया गया। बूथों पर बहुत कम संख्या में लोग पहुंचे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ। एएन प्रसाद ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। लोग बूथों पर आएं, सभी को वैक्सीन लगाया जाएगा।