- 54 बूथों पर लगाई गई 15651 लोगों को वैक्सीन

- उमड़ी भीड़, उत्साह का रहा माहौल, लगी रही लंबी लाइन

GORAKHPUR: कोविड वैक्सीनेशन अभियान में बुधवार को 54 बूथों पर टीका लगाया गया। 15,651 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जबकि अन्य लोगों को कोविशील्ड की डोज लगाई गई। इसमें 11259 को पहली व 4392 को दूसरी डोज दी गई। बूथों पर उत्साह का माहौल था। हर जगह लंबी लाइन लगी हुई थी।

दो घंटे पहले ही लोग लग गए लाइन

रोज की तरह टीकाकरण सुबह नौ बजे शुरू हो गया। दो घंटे पहले से लोगों ने लाइन लगा ली। बुधवार को बच्चों का नियमित टीकाकरण होने की वजह से बूथों की संख्या घटा दी गई थी, ताकि नियमित टीकाकरण प्रभावित न होने पाए। कम बूथों पर आयोजन से जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल व संक्रामक रोग विभाग में ज्यादा भीड़ हो गई। हालांकि हर बूथ पर पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन भेजी गई थी, इसलिए किसी को निराश होकर लौटना नहीं पड़ा। सभी को टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ। एनके पांडेय ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। गुरुवार को ज्यादातर बूथों पर टीका लगाया जाएगा।

फैक्ट फीगर

अब तक कुल वैक्सीनेशन - 1873767

अब तक फ‌र्स्ट डोज - 1533037

अब तक सेकेंड डोज - 340730

अब तक पुरुषों को लगाई गई वैक्सीन - 1017194

अब तक महिलाओं को लगाई गई वैक्सीन - 855655

अब तक दिए गए कोविशील्ड वैक्सीन - 1641665

अब तक दिए गए कोवैक्सीन - 232102