GORAKHPUR: कोविड टीकाकरण अभियान में बुधवार को 68 बूथों पर 21204 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया। 15872 को पहली व 5332 लोगों को दूसरी डोज दी गई। बूथों पर भीड़ उमड़ी थी, लेकिन सभी को टीकाकरण के दौरान वापस नहीं किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ। एनके पांडेय ने बताया कि अब तक 21,03,994 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। इनमें से 17,13,300 को पहली डोज और 3,90,694 को दूसरी डोज दी गई है। उन्होंने बताया कि 11,23,021 पुरुष और 9,79,906 महिलाएं शामिल रहीं।