गोरखपुर (ब्यूरो)। इसके अलावा बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर संक्रमित मिले हैं। झरना टोला में तीन लोग संक्रमित मिले। सीएचसी भटहट के दो कर्मचारी और कैपिंयरगंज के एक कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। रेलवे स्टेशन पर दो लोग संक्रमित मिले। जिसमें एक रेल यात्री हैं। जबकि दूसरे जीआरपी से जुड़े हैं। शिवपुर शाहबाजगंज क्षेत्र के प्राइवेट डॉक्टर भी शनिवार को संक्रमित हुए।
अब तक 67028 संक्रमित की जांच
सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि पहली लहर से अब तक 67028 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें 66044 लोग स्वस्थ हो गए हैं। अब तक 866 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हुई है। देश के दूसरे प्रांतों में जिले के 10 लोग पॉजिटिव मिले हैं। शनिवार को 23 संक्रमित मिले थे। इनमें 15 शहरी क्षेत्र के और 8 ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले हैं।