-दो मरीजों ने तोड़ा दम, एक बीआरडी और एक प्राइवेट हॉस्पिटल में हुई मौत

- अब तक 15113 लोगों में हो चुकी है संक्रमण की पुष्टि, 240 लोगों की मौत

GORAKHPUR: गोरखपुर में कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को संक्रमितों की संख्या 15 हजार का आंकड़ा पार कर गई। रविवार को 240 नए केस के साथ जिले में अब तक 15113 संक्रमित पाए जा चुके हैं। जबकि 240 की मौत हो चुकी है। सोमवार को भी दो कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। मरने वालों में एक 70 वर्षीय मरीज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एडमिट था, तो वहीं एक 78 वर्षीय बुजुर्ग का प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।

71 मरीज हुए स्वस्थ्य

गोरखपुर में कोरोना संक्रमण की जद में आए 71 मरीज रविवार को स्वस्थ भी हुए हैं। इन मरीजों के साथ गोरखपुर में स्वस्थ्य हुए मरीजों की संख्या 13406 पहुंच चुकी है। अब भी जिले में 1476 मरीज ऐसे हैं, जो या तो किसी हॉस्पिटल में एडमिट रहकर अपना इलाज करा रहे हैं, या फिर होम आइसोलेशन में हैं। रविवार को शहरी क्षेत्र में 141 नए संक्रमित पाए गए हैं, जबकि ग्रामीण एरियाज में 80 नए मरीज मिले हैं। अन्य जगहों पर भी 19 लोगों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

कोरोना अपडेट्स -

स्वस्थ्य हुए - 13406

एक्टिव केस - 1467

मौत - 240

कुल केस - 15113

24 घंटे में केस -

स्वस्थ्य हुए - 71

मौत - 2

केस - 240

यहां मिले केस -

शहर - 141

शाहपुर - 27

गोरखनाथ - 27

कोतवाली - 21

कैंट - 38

रामगढ़ताल - 12

गुलरिहा - 3

राजघाट - 8

चिलुआताल - 2

तिवारीपुर - 2

ग्रामीण - 80

बांसगांव - 7

भटहट - 4

चरगावां - 14

गगहा - 3

कौड़ीराम - 10

खोराबार - 16

पिपराइच - 5

पिपरौली - 3

गोला - 2

सहजनवां - 8

कैंपियरगंज - 7

उरुवा - 1

अन्य - 19