GORAKHPUR: कोरोना का कहर जारी है। 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 27 नए केसेज सामने आए हैं। वहीं 22 ने जंग जीत ली है। सीएमओ डॉ। श्रीकांत तिवारी ने बताया कि सिटी में 15 और रूरल एरिया में 11 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना के एक्टिव केस 267 हैं और 20,386 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 341 संक्रमितों की कोरोना से मौत हुई है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक संक्रमण के 20,994 मामले सामने आए हैं।

कोरोना अपडेट्स -

एक्टिव केस - 267

स्वस्थ हुए - 20386

मौतें - 341

कुल केस - 20994

नोट: इसमें होम आईसोलेशन वाले मरीज भी शामिल हैं।

सिटी में 15 केस

कैंट - 4

रामगढ़ताल - 3

गोरखनाथ - 3

शाहपुर - 3

राजघाट - 1

रूरल में 11 केस

गगहा - 1

चरगावां - 7

खजनी - 1

कौड़ीराम - 1

गोला - 1

अन्य - 1

कुल केस -27