GORAKHPUR: कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में जिले के 275 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही गोरखपुर में कोरोना से पीडि़त होने वालों की संख्या 4672 हो गई है। 1046 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 1419 लोग होम आइसोलेशन से मुक्त हो गए हैं। 2131 लोगों का इलाज चल रहा है। जबकि 76 की मौत हो चुकी है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में 98 संक्रमित केवल शहर से हैं। सीएमओ डॉ। श्रीकांत तिवारी ने इसकी पुष्टि की।

लगातार बढ़ रहे संक्रमण के मामले

सीएमओ ने बताया कि संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग इनकी रोकथाम में जुटा है। बड़े पैमाने पर लोगों की जांच कराई जा रही है। ताकि संक्रमण का पता चल सके, साथ ही लोगों को बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।

यहां भी मिले कोरोना पॉजिटिव

गुरुवार को सीएचसी पर कोविड 19 के कुल 54 सैंपल लिए गए। जिसमें एंटीजन किट जांच में 5 पॉजिटिव मिले। इसमें चार पीपीगंज नगर पंचायत व एक चौमुखा कैम्पियरगंज हैं। स्वास्थ्य टीम ने उन्हें होम क्वारंटीन रहने को कहा है।

गगहा में 9 पॉजिटिव मिले

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गगहा मे लगे कोरोना जांच कैम्प में 28 लोगो की जांच हुई जिसमें 9 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।

सात पॉजिटिव मिले

गुरुवार को 51 लोगों की जांच हुई जिसमें सात पॉजिटिव मिले। इसमें सरैया गांव के मरचहवा व बड़ा टोला के चार, मुंडेरा बाजार नगर पंचायत के दो व चौरीचौरा थाने का एक पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले। सरदारनगर में काफी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मिलने से लगातार जांच की जा रही है। डॉक्टरों की टीम ने लोगो को होम आईसोलेट रहने की सलाह दी है।