गोरखपुर (ब्यूरो)। गोरखपुर जिले की 9 विधानसभा सीट पर कुल 35.55 लाख वोटर नए विधायक का चुनाव करेंगे। पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार वोटरों की संख्या करीब 1.25 लाख बढ़ी है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में जिले में कुल वोटर 34 लाख 30 हजार 190 थे। इस बार का आंकड़ा 35 लाख 55 हजार 675 हो गया है। नए मतदाताओं में सबसे ज्यादा तादाद महिलाओं की है। वर्ष 2017 में कुल महिला वोटर 15 लाख 28 हजार 567 थीं, जिनकी संख्या अब 16 लाख 31 हजार 926 हो गई है। इस बार थर्ड जेंडर वोटर भी 206 से बढ़कर 274 हो गए हैं। कुल 9 विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा वोटर सदर विधानक्षेत्र में चार लाख 53 हजार 733 और सबसे कम वोटर तीन लाख 52 हजार 179 वोटर चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र में रजिस्टर्ड हैं।

तीन चुनाव के लिए वोटर

वर्ष कुल वोटर मेल फीमेल

2017 34,30,190 19,01,417 15,28,567

2019 34,60,283 19,04,217 15,55,811

2022 35,55,675 19,23,475 16,31,926

वर्ष 2022 में रजिस्टर्ड मतदाता

विधानसभा मेल फीमेल अन्य कुल

शहर 2,43,013 2,10,574 75 4,53,662

ग्रामीण 2,22,479 1,89,967 25 4,12,471

सहजनवां 2,03,696 1,70,491 17 3,74,204

कैंपियरगंज 2,04,684 1,76,857 36 3,81,577

पिपराइच 2,18,804 1,83,943 49 4,02,796

खजनी 2,03,570 1,71,910 11 3,75,491

चौरीचौरा 1,89,998 1,61,904 42 3,51,944

बांसगांव 2,06,882 1,70,209 15 3,77,106

चिल्लूपार 2,30,349 1,96,071 04 4,26,424

कुल 1,92,3475 16,31,926 274 35,55,675

विधानसभा - कुल बढ़े वोटर - महिला वोटर - युवा वोटर (18-19 वर्ष)

कैंपियरगंज - 8767 - 3997 - 2960

पिपराइच - 9902 - 3764 - 2325

शहर - 11,417 - 4249 - 2506

ग्रामीण - 9184 - 4008 - 2345

सहजनवां - 7904 - 3646 - 2394

खजनी - 8048 - 3126 - 1947

चौरीचौरा - 8037 - 3706 - 2395

बांसगांव - 7306 - 3381 - 2077

चिल्लूपार - 8739 - 4198 - 2299

(नोट: मतदाता सूची पुनरीक्षण में 46 दिव्यांग मतदाता भी बढ़े हैं.)

18-19 वर्ष के 34 हजार वोटर

जिले में 2022 के इलेक्शन में 18 और 19 साल के 34,116 वोटर रजिस्टर्ड किए गए हैं। इनमें शहर में सबसे ज्यादा 4253 और सबसे कम 3128 वोटर खजनी विधानसभा क्षेत्र के हैं। विधानसभा क्षेत्र कैंपियरगंज में 4010, चौरीचौरा 3707, बांसगांव 3381 और चिल्लूपार में 4200, पिपराइच 3779, ग्रामीण 4009, सहजनवां 3649 में भी 18 और 19 साल के वोटर हैं, जो अपने विधायक का चुनाव करेेंगे।

वर्जन

जिले में विधानसभा चुनाव को देखते हुए तैयारी की जा रही है। वोटर लिस्ट का प्रकाशन पहले ही किया जा चुका है। नए मतदाताओं की संख्या बढ़ी है।

विजय किरन आनंद, डीएम