GORAKHPUR: 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 39 नए केसेज सामने आए हैं। वहीं 28 ने जंग जीत ली है। जबकि बीआरडी मेडिकल कालेज में 80 वर्षीय एक पुरूष ने कोरोना से दम तोड़ दिया। सीएमओ डॉ। श्रीकांत तिवारी ने बताया कि सिटी में 18 और रूरल एरिया में 19 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सिटी से ज्यादा रूरल एरिया में केसेज आए। कोरोना के एक्टिव केस 259 हैं और 20,364 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 341 संक्रमितों की कोरोना से मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक संक्रमण के 20,964 मामले सामने आए हैं।

कोरोना अपडेट्स -

एक्टिव केस - 259

स्वस्थ हुए - 20364

मौतें - 341

कुल केस - 20964

नोट: इसमें होम आईसोलेशन वाले मरीज भी शामिल हैं।

सिटी में 18 केस

कैंट - 4

रामगढ़ताल - 2

गोरखनाथ - 4

शाहपुर - 6

तिवारीपुर - 2

रूरल में 19 केस

बेलघाट - 2

चरगावां - 8

खजनी - 1

भटहट - 1

ब्रह्मपुर -1

कैंपियरगंज - 1

खोराबार -3

पिपराईच -1

पिपरौली - 1

अन्य - 2

कुल केस -39