गोरखपुर (ब्यूरो).डीएम ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सभी सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यावसायिक व वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों, रेस्टोरेंट, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, टोल प्लाजा, पुलिस चौकी, थानों आदि में झंडा फहराया जाए। लक्ष्यों के अनुसार पर्याप्त संख्या में झंडों का निर्माण कराया जाए। इसके लिए स्वयं सहायता संस्थाओं की मदद ली जाए। इसे सफल बनाने के लिए बैनर, पंपलेट, स्टैंडी, होर्डिंग्स से स्थानीय भाषा व बोली में प्रचार कराया जाए। परिवहन निगम व निजी बसों, ट्रकों, अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों और सरकारी वाहनों में 'हर घर तिरंगाÓ कार्यक्रम संदेश का स्टीकर लगाने की तैयारी है।

जिला - घरों की संख्या - झंडा फहराने का लक्ष्य

मुरादाबाद - 8.0 लाख - 6.1 लाख

मेरठ - 5.8 लाख - 4.5 लाख

आगरा - 7.1 लाख - 5.5 लाख

बरेली - 7.6 लाख - 5.8 लाख

कानपुर नगर - 8.6 लाख - 6.6 लाख

प्रयागराज - 9.8 लाख - 7.5 लाख

गोरखपुर - 6.9 लाख - 5.3 लाख

वाराणसी - 5.6 लाख - 4.3 लाख