GORAKHPUR: गोरखपुर में गुरुवार को कोरोना के 52 नए पॉजिटिव केस आए। जबकि, 61 संक्रमितों ने कोरोना से जंग जीत ली। वहीं लगातार दो दिन से एक भी मौत नहीं होने से हेल्थ डिपार्टमेंट और जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। सीएमओ डॉ। श्रीकांत तिवारी ने बताया कि कोरोना जांच में सिटी में 26 व रूरल एरिया में 17 केसेज आए।
उन्होंने बताया कि एक्टिव केस दिन प्रतिदिन कम होते जा रहे हैं। आज की डेट में ऑन बेड एक्टिव केस 874 हो गए हैं। धीरे-धीरे यह संख्या और कम हो जाएगी। अभी तक 17687 ने कोरोना से जंग जीत लिया है। जबकि, 306 की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि अब तक गोरखपुर में कुल 18, 867 केस हो चुके हैं।
कोरोना अपडेट्स
एक्टिव केस - 874
स्वस्थ हुए -17,687
मौतें- 306
कुल केसेज - 18,867
नोट: इसमें होम आइसोलेट वाले मरीज भी शामिल हैं।
सिटी में 26 केस
शाहपुर -13
गोरखनाथ -02
कोतावाली -02
कैंट -05
राजघाट -02
रामगढ़ताल - 02
रूरल में 17 केस
बांसगांव - 01
बड़हलगंज - 01
भटहट -02
चारगांवा -07
कौड़ीराम -01
खजनी - 01
खोराबार -01
पिपराइच -01
सहजनवां -01
गोला -01
अन्य -09
कुल केस -52