-दैनिक जागरण आई नेक्स्ट के ग्रुप डिस्कशन में पहुंचे चीफ इंजीनियर ने शेयर की प्लानिंग

- पिंक टॉयलेट के लिए फाइनल की गई जगह, डीपीआर फाइनल होने के बाद होगा टेंडर

-पिंक टॉयलेट के साथ ही बनेंगे 55 पिंक पुलिस बूथ, जिसपर महिला पुलिस कर्मी की रहेगी ड्यूटी

i impact

GORAKHPUR: गोरखपुर में दैनिक जागरण आई नेक्स्ट का पिंक टॉयलेट को लेकर चल रहे एक्सक्यूज मी कैंपेन का असर अब नजर आने लगा है। रविवार को दैनिक जागरण आई नेक्स्ट दफ्तर में पहुंचे चीफ इंजीनियर सुरेश चंद ने महिलाओं की इस समस्या को गंभीरता से सुना। इतना ही नहीं कैंपेन की तारीफ करते हुए उन्होंने बताया कि पुलिस के साथ मिलकर 55 जगह सेलेक्ट कर ली गई है। जहां पर महिलाएं अधिक जाती हैं उन जगहों पर 55 पिंक टॉयलेट बनाने का प्रपोजल तैयार कर लिया है। इसका डीपीआर भी लखनऊ मुख्यालय में तैयार हो रहा है। जिसके तैयार होते ही शहर में तेजी से पिंक टॉयलेट बनाने का काम शुरू हो जाएगा।

जीटीएल से करिए टॉयलेट सर्च

इस टॉयलेट की खास बात ये भी रहेगी कि यहां पर पिंक बूथ भी बनेंगे। जहां पर महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेगी। इस तरह चीफ इंजीनियर ने सुरक्षा के साथ पिंक टॉयलेट की सुविधा दिए जाने का भरोसा महिलाओं को दिलाया। गोरखपुर में 55 जगहों पर पिंक टॉयलेट की जानकारी आपको नगर निगम की एप से भी मिल जाएगी। किसी भी मार्केट में जाकर आप नगर निगम के एप गूगल टॉयलेट लोकेटर (जीटीएल) से वहां के टॉयलेट की जानकारी आसानी से पा सकेंगे। इसके लिए आपको अपने मोबाइल में जीटीएल एप डाउनलोड करना होगा।

ये रहेगी पिंक टॉयलेट में सुविधा

-सैनेटरी पैड मशीन।

-फीडिंग रूम।

-फीडबैक मशीन।

-इंसिनेटर।

-बैठने के लिए रहेगा सोफा।

-दिव्यांगों के लिए भी रहेगा अरेंजमेंट।

-पिंक टॉयलेट में लाइट की अच्छा अरेंजमेंट।

-पिंक टवॉयलेट हैंडिल करेंगी महिलाकर्मी।

-जहां भी पुराने टॉयलेट हैं वहां पर रेनोवेशन कराया जाएगा।