- ट्रैफिक पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग की वजह से हो रहे ज्यादा एक्सीडेंट

GORAKHPUR: छत्तीसगढ़ से गोरखपुर, चौरीचौरा लौट रही एक ही फैमिली के पांच लोगों की जान हादसे में चली गई। शनिवार रात हुए इस एक्सीडेंट से परिजनों में कोहराम मचा है। लेकिन क्या आप जानते हैं हादसों की वजह क्या है। वजह है तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग। बीते करीब ढाई साल में 598 लोग काल के गाल में समा गए। इसलिए ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि ट्रैफिक रूल्स को फॉलो करने के साथ निर्धारित स्पीड में गाड़ी चलाएं।

लोग इग्नोर करते हैं ब्लैक स्पॉट

सिटी और आसपास एरिया में ब्लैक स्पॉट चिन्हित हैं। लेकिन लोग इनको इग्नोर करते हैं। इस वजह से अक्सर हादसे होते हैं। गवर्नमेंट रिकॉर्ड के अनुसार कोनी मोड़ तिराहा फोरलेन, पीपीगंज, रामनगर करजहां, जंगल धूसड़ से पिपराइच, चौरीचौरा से भोपा बाजार, बेलो सिधावल, मरचहवा बाबा तिराहा, देवीपुर, रामपुर बुजुर्ग, चवरिया खुर्द, बोकटा, खजांची चौराहा, चौमुखा, भीटी रावत, कसीहार बगहावीर मंदिर, बोकटा, दाना पानी होटल, भीटीरावत, मरचही कुटी, रावतगंज, फुटहवा इनार, निबियहवा ढ़ाला, चौमुखा और नौसढ़ को ब्लैक स्पॉट घोषित किया गया है।

एक नजर में एक्सीडेंट

इस तरह से हुए हादसे

--- 2019 ----- 2020 --- 2021

एक्सीडेंट - 330 --- 323 -- 439

मौत --- 270 --- 146 -- 186

घायल -- 344 --- 215 -- 275

(नोट: 2021 में जनवरी से लेकर 30 जून तक जिले में 186 लोग हादसों में जान गवां चुके हैं.)

व्हीकल ड्राइव करते समय बरतें सावधानी

- तेज रफ्तार में गाड़ी न चलाएं। निर्धारित स्पीड से ही व्हीकल ड्राइव करें।

- नशे की हालत में कतई वाहन लेकर न निकलें। नींद पूरी करने के लिए आराम करें।

- रात में हाइवे पर व्हीकल लेकर चलने के दौरान पूरी सावधानी बरतें।

- ट्रैफिक रुल्स फॉलो करें। नींद या झपकी की दशा में सुरक्षित स्थान पर गाड़ी रोककर आराम कर लें।

- व्हीकल को फिट रखें। समय-समय से सर्विसिंग कराते रहें।

रोड एक्सीडेंट रोकने के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। चिन्हित की गई जगहों पर कॉशन बोर्ड भी लगाए जाते हैं। सुरक्षित सफर के लिए लोगों को अवेयर भी किया जाता है। वाहन चालक निर्धारित स्पीड में गाड़ी चलाएं। अपनी लेन में चलें और जल्दबाजी में ओवरटेक नहीं करें।

आरएस गौतम, एसपी ट्रैफिक