- दिल्ली से आए 94 यात्री, गोरखपुर से गए 90

- इंडिगो एयरलाइंस की नई सेवा की हुई शुरुआत

GORAKHPUR:

गोरखपुर से दिल्ली के लिए नई फ्लाइट की शुरुआत गुरुवार को हुई। पहले कुल 184 पैंसेजर ने हवाई यात्री की। दिल्ली के लिए अब रोजाना पांच फ्लाइट की सुविधा मिलेगी। पहले दिन दिल्ली से 94 पैसेंजर गोरखपुर आए। जबकि गोरखपुर से 90 पैसेंजर्स ने उड़ान भरी। एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि नई फ्लाइट शुरू होने से पैंसेजर को काफी राहत मिलेगी।

3 बजे गोरखपुर पहुंची फ्लाइट

दिल्ली से इंडिगो एयरलाइंस की 180 सीटर फ्लाइट 94 यात्रियों को लेकर दोपहर तीन बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंची। तकरीबन 40 मिनट बाद फ्लाइट 90 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए उड़ी। इंडिगो एयरलाइंस की नई सेवा से यात्री काफी खुश नजर आए। लोगों ने कहा कि सुबह की फ्लाइट से दिल्ली जाकर शाम तक लौटा जा सकता है। एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रभाकर वाजपेई ने बताया, इंडिगो की दिल्ली के लिए सुबह 8.40 बजे से उड़ान हो रही है। इनमें स्पाइस जेट और इंडिगो की दो-दो और एयर इंडिया की एक फ्लाइट है। नई सेवा शुरू होने पर गोरखपुर एयरपोर्ट से कुल 13 उड़ान प्रतिदिन हो गईं। दिल्ली के लिए पांच, मुंबई के लिए तीन, कोलकाता, लखनऊ, प्रयागराज, हैदराबाद, लखनऊ और बेंगलुरू के लिए एक-एक उड़ान शामिल है।