गोरखपुर (ब्यूरो) जिले में वैक्सीनेशन का टारगेट 35 लाख रखा गया है। जबकि वोटर्स की बता करें तो 33 लाख से बढ़कर अब 35 लाख मतदाता हो गए हैं। आगामी दिनों में जो नए वोटर्स और बढ़ेंगे। उन वोटर्स के वैक्सीनेशन के लिए हेल्थ डिपार्टमेंट टारगेट बढ़ा सकता है। यानी हेल्थ डिपार्टमेंट की मानें तो कोई भी व्यक्ति वैक्सीनेशन से वंचित नहीं रहेगा।

बढ़ गए वोटर

बता दें, वर्ष 2017 में जिले की सभी नौ विधानसभाओं में मतदाताओं की संख्या 33 लाख 52 हजार 830 थी। इस बार मतदाताओं की संख्या 35 लाख 16 हजार 183 हो गई है। वहीं, गोरखपुर में अब तक 25,04,469 लोगों को कोविड वैक्सीन लगा दी गई है। जबकि इसमें 19,78,231 को पहली डोज और 5,25,753 को दूसरी डोज दी गई है। जबकि गोरखपुर में वैक्सीनेशन का टारगेट 35 लाख का रखा गया है। नए वोटर्स 1.63 लाख का इजाफा हुआ है। जो 35 लाख 16 हजार 183 वोटर्स हैैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 19 लाख 17 हजार 312 और महिला मतदाताओं की संख्या 19 लाख 40 हजार 18 है। जिले में थर्ड जेंडर के 249 मतदाता हैैं। यानी वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव की तुलना में कुल मतदाताओं में तकरीबन 1.63 लाख का इजाफा हो चुका है। तेजी के साथ जैसे वोटर्स बढ़े हैैं, वहीं जो नए वोटर्स बढ़ रहे हैैं, उन्हें भी वैक्सीनेशन का मौका आगे दिया जाएगा।

फैक्ट फीगर

अब तक किए गए वैक्सीनेशन - 25,03,984

अब तक फस्र्ट डोज - 19,78,231

अब तक सेकेंड डोज - 5,25,753

अब तक हो चुके पुरुषों के वैक्सीनेशन - 13,07,778

अब तक हो चुके महिलाओं के वैक्सीनेशन - 11,94,874

अब तक दिए गए कोविशील्ड - 22,01,427

अब तक दिए गए को-वैक्सीन - 3,02,557

अब तक 60 वर्ष से उपर वाले - 3,79,836

अब तक 45-60 वर्ष तक - 6,20,473

अब तक 18-44 वर्ष तक - 15,03,675

विधानसभा - मेल वोटर - फीमेल वोटर - कुल वोटर

शहर - 2,38,999 - 2,05,301 - 4,44,377

ग्रामीण - 2,20,159 - 1,85,483 - 4,05,665

कैंपियरगंज - 2,04,102 - 1,71,547 - 3,75,680

पिपराइच - 2,16,909 - 1,79,707 - 3,96,657

सहजनवां - 2,01,623 - 1,68,022 - 3,69,658

खजनी - 2,05,262 - 1,66,731 - 3,72,005

चौरीचौरा - 1,88,959 - 1,57,593 - 3,46,587

बांसगांव - 2,08,438 - 1,70,220 - 3,78,673

चिल्लूपार - 2,32,861 - 1,94,018 - 4,26,881

कुल - 19,17,312 - 15,98,622 - 35,16,183

वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज गति से चल रही है। हमारा लक्ष्य 35 लाख का है। वोटर्स की संख्या बढ़ रही है तो वह भी इसमें शामिल होंगे। हमारा क्राइटेरिया एज वाइज है। एज के अनुसार वैक्सीनेशन करना है।

डॉ। सुधाकर पांडेय, सीएमओ गोरखपुर