गोरखपुर (ब्यूरो)।घटना खजनी इलाके की है। जब नाबालिग को इसकी जानकारी हुई तो पीडि़ता ने खजनी थाने में लिखित शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी।

2020 में शुरू हुई थी बातचीत

खजनी इलाके की रहने वाली एक लड़की ने पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में आरोप लगाया है, बस्ती जिले का रहने वाला अमीर सुहेल पुत्र अब्दुल कल्लू उससे दो साल पहले जबरदस्ती बातचीत करने लगा। बात 2020 की है। उस वक्त छात्रा की उम्र 15 साल थी। इसी दौरान एक दिन छात्रा स्कूल जा रही थी, तभी उसका मोबाइल गिर गया। जिसको आरोपी गोलू नामक लड़के ने उठा लिया।

जनवरी 2021 में मंदिर में की थी शादी

कुछ समय बाद गोलू धमकी देकर छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद झांसा देकर जनवरी 2021 में उसने मंदिर में ले जाकर छात्रा से शादी कर ली और तभी से उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। दो साल बीतने के बाद अब लड़का छात्रा पर धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा। उसके बाद उसकी असलियत सामने आई। जब छात्रा ने जानकारी की तो पता चला कि लड़का बस्ती जनपद का है।

असलियत पता चलने पर अपने घर पहुंची युवती

इसके बाद छात्रा किसी तरह भाग कर आने पिता के घर आई। घर आकर उसने परिजन से अपनी आपबीती बताई। जिसके बाद परिजनों छात्रा को लेकर खजनी थाने पहुंचे और पुलिस से लिखित शिकायत की। फिलहाल पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।