GORAKHPUR: नोएडा में भारतीय कुश्ती संघ की अहम बैठक ऑर्गनाइज की गई। इसमें सर्व सम्मति से गोरखपुर के आदित्य प्रताप सिंह को भारतीय कुश्ती संघ का संयुक्त सचिव नामित किया गया। इससे पहले आदित्य प्रताप सिंह रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य थे। आदित्य प्रताप सिंह की इस उपलब्धि पर अध्यक्ष जिला कुश्ती संघ गोरखपुर दिनेश सिंह पहलवान, यश भारती पन्ने लाल यादव, राकेश सिंह पहलवान, अध्यक्ष जिला कबड्डी संघ अरुणेश शाही, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय हॉकी संघ धीरज सिंह हरीश, यश भारती जनार्दन सिंह यादव, सचिव जिला कुश्ती संघ गोरखपुर माया शंकर शुक्ला, सहायक खेल अधिकारी एनई रेलवे चंद्र विजय सिंह, राष्ट्रीय पहलवान विवेका तिवारी, धनंजय पाल, सुरेंद्र तिवारी, राष्ट्रीय पहलवान सावन सिंह, पूरन सिंह, राजा सिंह, बैजनाथ यादव, नितेश शुक्ला, गिरधारी पहलवान, सत्यांशु राय आदि के साथ सभी कुश्ती प्रेमियों ने इनको बधाई दी और पूर्वांचल व गोरखपुर की कुश्ती को और ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए शुभकामनाएं दीं।