-थ्रोट स्वॉब जांच के लिए भेजा गया लैब

GORAKHPURÑ

गोरखपुर में एम्बुलेंस से दूसरे प्रदेशों से लौटने वालों का सिलसिला जारी है। बुधवार को मुंबई से एम्बुलेंस से लौट रहे 52 वर्षीय व्यक्ति की रास्ते में मौत हो गई थी। हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने एहतियात के तौर पर शव के गले का थ्रोट स्वाब (गले के लार का नमूना) लेकर गुरुवार को जांच के लिए भेज दिया। जबकि, साथ आए दो लोगों को गीडा के पूर्वाचल डेंटल कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा दो अन्य लोगों को शव के साथ उनके घर जंगल कौडि़या के बढ़नी भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि वह कई दिनों से बीमार थे। सहजनवां चेक पोस्ट पर एम्बुलेंस की जांच में इसका पता चला। तुरंत इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दी गई। अधिकारियों ने निर्णय लिया कि पहले मृतक की भी कोरोना जांच होगी। उसकी जांच के लिए नमूना बीआरडी के आरएमआरसी सेंटर भेज दिया गया। अभी रिपोर्ट आना बाकी है। सीएमओ डॉ। श्रीकांत तिवारी ने बताया कि एहतियात के तौर नमूना लिया गया है। एम्बुलेंस में आए चारों व्यक्तियों का नमूना भेजा दिया गया है। दो लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। साथ ही दो लोग शव को कंधा ि1दए हुए थे।

17 नमूने की रिपोटर् निगेटिव

सीएमओ ने बताया कि गोरखपुर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से 17 नमूने जांच के लिए आरएमआरसी भेजे गए थे। इनकी रिपोर्ट गुरुवार को शाम आई, जो निगेटिव है।