- गोरखपुर महोत्सव में कोरोना जनजागरुकता नुक्कड़ नाटक करने पर यूथ पॉवर एसोसिएशन का हुआ सम्मान

GORAKHPUR: गोरखपुर महोत्सव में कोरोना महामारी को ध्यान में रखकर सामाजिक संस्था यूथ पॉवर एसोसिएशन को महोत्सव समिति ने कोरोना जनजागरुकता नुक्कड़ नाटक करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। जिसे एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव प्रसाद शुक्ला की देखरेख में संस्था के 15 कलाकारों ने बाखूबी अंजाम दिया। चम्पादेवी पार्क, दिग्विजय नाथ पार्क, नौकाविहार, गोरखनाथ मंदिर परिसर व चेतना तिराहा पर सफलतापूर्वक मंचन कर गोरखपुराइट्स को अवेयर किया गया। इस उपलब्धि पर गोरखपुर महोत्सव के नोडल अधिकारी एडीएम (एफआर) राजेश कुमार सिंह व महोत्सव समिति के सचिव क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविन्द्र कुमार मिश्रा ने यूथ पॉवर एसोसिएशन टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यूथ पॉवर एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव प्रसाद शुक्ला ने एसोसिएशन के सभी कलाकारों के तरफ से यह सम्मान ग्रहण किया। कोरोना जनजागरुकता नुक्कड़ नाटक करने वाले कलाकार देवांग त्रिपाठी, नवनीत सिंह, आदर्श राम त्रिपाठी, अरुण कुमार मिश्रा, अमन सिंह, अंजू उपाध्याय, सना परवीन, हíषत मिश्रा, सार्थक शुक्ला, शिवम खरवार, शैलेष दुबे, शालू मोदनवाल, रुचि मौर्या, लालजी मौर्य, अम्बरीश त्रिपाठी को समíपत किया है एवं साथ मे यह भी बताया है कि संस्था अपने इनसभी कलाकारों का अलग से सम्मान करेगी।