-15 घंटे 38 मिनट का होगा इस बार सबसे बड़ा रोजा

-15 घंटे 35 मिनट का सबसे छोटा होगा पहला रोजा

GORAKHPUR: रमजान शुरू होने वाला है। रोजेदारों के लिए यह माह बहुत मुश्किलों वाला होगा। क्योंकि इस माह मौसम विभाग भले ही तापमान कम होने का दावा कर रहा है, लेकिन सूरज की धमक देखकर लग रहा है कि इस बार का रोजा काफी परेशान करने वाला होगा। तापमान भी लगातार बढ़ता ही रहेगा। इस बार का सबसे बड़ा रोजा 22 जून को 15.38 घंटे का होगा।

16वां रोजा सबसे बड़ा और पहला सबसे छोटा

शहरे काजी मौलाना वल्लीउल्लाह का कहना है कि पाक माह रमजान का एलान चांद के दीदार पर निर्भर करता है। शहरे काजी ने कहा कि इस्लामी माह 29 का भी होता है और तीस का भी। पाक माह रजमान को लेकर शहर में रोजेदारों की तैयारियां पूरी हो गई है। अगर सात जून को पहला रोजा पड़ता है तो यह पाक माह का सबसे छोटा रोजा 15.35 घंटे का होगा और 22 जून को पड़ने वाला 16वां रोजा 15.38 घंटे का सबसे बड़ा रोजा होगा। उन्होंने बताया कि पहला रोजा में सुबह 3.23 बजे पहली सेहरी और शाम 6.55 बजे के बाद इफ्तार होगा। जबकि, 22 जून को पड़ने वाला सबसे बड़ा रोजा को सेहरी सुबह 3.22 बजे के पहले और इफ्तार शाम 7 बजे के बाद होगा। शहर के मस्जिदों, इबादतगाहें नमाज के लिए तैयार हो चुकी हैं। वहीं, रमजान माह को लेकर मार्केट भी पूरी तरह से तैयार हो चुका है।