सिपाही की आंख में झोंका मिर्च

मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में देदू सराय दिबियापुर औरैया निवासी सुनील उर्फ भोरी कई दिनों से जेल में बंद है। मंडे को उसकी कोर्ट नंबर 5 में पेशी थी। उसे जेल से सेशन लॉकअप लाकर बंद किया गया था। लॉकअप से उसे चिलुआताल थाने के सिपाही श्याम सुन्दर और पुलिस के सिपाही राम विलास पेशी के लिए लेकर गए थे। पेशी के बाद दोनों सिपाही उसे दोबारा हवालात लेकर जा रहे थे। अचानक सुनील ने दोनों सिपाहियों के आंख में मिर्च का पाउडर फेंक दिया, जिससे दोनों तड़प कर वहीं गिर गए। बंदी सुनील कांस्टेबल का हाथ झटक कर मेन गेट की तरफ भागा।

मददगार थे बाइक से आए दो युवक

सुनील को भागते देख दोनों सिपाहियों ने शोर मचाया और उसका पीछा कर उसे दबोच लिया। कांस्टेबल श्याम सुन्दर ने बताया कि पेशी के दौरान बाइक से दो युवक आए थे। कोर्ट से हवालात जाते समय दो युवक उससे मिलने आए थे। मिर्चा फेंकने में सुनील के साथ एक और युवक भी शामिल था। घटना के बाद दोनों युवक बाइक से भाग निकले लेकिन सुनील को दबोच लिया गया। उसे दोबारा हवालात पहुंचा दिया। सिपाहियों ने मेडिकल परीक्षण के बाद बंदी सुनील के खिलाफ कैंट थाने में तहरीर दी है।

बंदी ने भगाने का प्रयास किया था। उसने बाहर से आए दो युवकों की मदद से कांस्टेबल की आंख में मिर्च पाउडर झोंका था। सिपाहियों ने दौड़ा कर बंदी को पकड़ लिया।

भावनाथ चौधरी, एसओ कैंट