गोरखपुर (ब्यूरो)।राजकीय बौद्ध संग्रहालय के उप निदेशक डॉ। मनोज कुमार गौतम ने बताया कि सिटी के 10 दुर्गा मंदिरों की सूची तैयार हो गई है। प्रत्येक मंदिरों के लिए 10 हजार रुपए आवंटित किए गए हैं। कुल एक लाख का रुपए बजट है। उन्होंने बताया कि मंदिर समिति के पदाधिकारियों से वार्ता हो चुकी है। जो मंदिर के पुरोहित हैैं, उन सभी लोगों से बात हो चुकी है। जाफरा बाजार स्थित रामजानकी मंदिर में रामचरित मानस का पाठ करने के लिए स्वर भारती मानस की टोली पाठ करेगी। आम जनमानस की सुविधा का ख्याल रखते हुए इन मंदिरों में भजन-कीर्तन के साथ पाठ का आयोजन किया जाएगा। यही वजह है कि काली मंदिर दाउदपुर और काली मंदिर गोलघर में दुर्गा सप्ती और रामचरित मानस का पाठ नहीं होगा। उन्होंने बताया कि तहसील स्तर के दुर्गा मंदिरों में जिला प्रशासन के माध्यम से भी भजन कीर्तन होगा।

शासन ने दिए निर्देश

वासंतिक नवरात्र को खास बनाने के लिए इस बार शासन की तरफ से यूपी के सभी जिलों में दुर्गा सप्तशती व रामायण पाठ के साथ देवी गायन और जागरण का आयोजन कराया जाएगा। शासन की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया गया है। गोरखपुर में राजकीय बौद्ध संग्रहालय, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग को इस आयोजन केसमन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। दरअसल, वासंतिक नवरात्र केअवसर पर मां दुर्गा केनौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस आयोजन से महिलाओं और बालिकाओं को जोडऩे के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। आयोजनों में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। डीएमस्तर पर देवी मंदिरों व हनुमान मंदिरों का चयन किया जा चुका है।

इन मंदिरों में होगा दुर्गा सप्तशती और रामचरित मानस पाठ

1- तरकुलही देवी, फुटहवा इनार

2- हनुमान मंंदिर, बेतियाहाता

3- हनुमान मंदिर, गोरखनाथ थाना के सामने

4- पंचमुखी हनुमान मंदिर, तारामंडल

5- दुर्गा मंदिर, अलीनगर

6- शिव शक्ति सर्वेश्वर, सिद्ध पीठ, गोरखनाथ, चिरकुटवा बाबा, राजेंद्रनगर

7- समया माता मंदिर, जंगल कौडिय़ा

8- लक्ष्मी नारायण मंदिर, खूनीपुर

9- रामजानकी मंदिर, जाफरा बाजार

10 - काली मंदिर, शाहपुर

10 मंदिरों में दुर्गा सप्तशती व रामचरितमानस पाठ होगा। मंदिर के पुरोहित व मंदिर समिति के लोग इस आयोजन में शामिल होंगे। प्रत्येक मंदिर के लिए बजट आवंटित किया गया है।

कृष्णा करुणेश, डीएम गोरखपुर