- भाजपा नेता की पुलिस के साथ हुई झडप

<- भाजपा नेता की पुलिस के साथ हुई झडप

GORAKHPUR :GORAKHPUR : जिला अस्पताल में मंडे को करीब आधे घंटे तक हंगामा हुआ। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पासवान की चाची का हाथ फ्रैक्चर हो गया तो फ्री में प्लास्टर कराने को लेकर नेताजी चिकित्सा अधीक्षक से भिड़ गए। पुलिस बुलाई गई तो नेताजी उनसे भी बहस कर बैठे।

गगहा एरिया के टीकर सहगौरा निवासी सीता राम की पत्‍‌नी कबूतरी देवी का हाथ फ्रैक्चर हो गया था। इनका भतीजा विजय भाजुयमो नेता है। वह बीपीएल कार्ड लेकर एसआईसी के दफ्तर में गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ। एसके यादव ने कार्ड में गड़बड़ी मिलने पर फ्री में प्लास्टर करने से मना कर दिया। विजय वहां से लौट गए। कुछ देर बाद हिंदु युवा वाहिनी के प्रदेश महामंत्री राम लक्ष्मण अपने कार्यकर्ताओं के साथ एसआईसी दफ्तर पहुंचे। एसआईसी दफ्तर में ही बैठे थे। मामले को लेकर आधे घंटे तक दफ्तर में हंगामा चलता रहा। नखास पुलिस आई तो विजय की चौकी इंचार्ज से भी कहासुनी हुई। मामला शांत कराते हुए एसआईसी ने आखिरकार फ्री में प्लास्टर करवाया।

बीपीएल कार्ड में महिला का नाम नहीं था। प्लास्टर फ्री कराने के लिए तीमारदार लड़ते रहे। डॉक्टर के मना करने पर हंगामा मचाते रहे।

डॉ। एचआर यादव, एसआईसी, जिला अस्पताल