गोरखपुर (ब्यूरो)। Chillupar Uttar Pradesh (UP) Assembly Election Result 2022 Live Update चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र गोरखपुर जिले में आता है। इस जिले में चिल्लूपार के अलावा कैम्पियरगंज, पिपराइच, गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण, सहजनवां, खजनी, चौरीचौरा और बांसगांव सहित 9 विधानसभा क्षेत्र हैं। यहां छठवें चरण में 3 मार्च, 2022 को मतदान हुआ था। गोरखपुर के चिल्‍लूपार विधानसभा सीट पर बीजेपी के राजेश त्रिपाठी ने सपा के विनय शंकर तिवारी को 21645 मतों से हरा दिया है।

Chillupar Uttar Pradesh (UP) Assembly Election Candidates 2022

चिल्लूपार में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने वर्तमान विधायक विनय शंकर तिवारी पर भरोसा न जताते हुए राजेंद्र सिंह को बीएसपी का उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं इस विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने सोनिया शुक्ला को, समाजवादी पार्टी (सपा) ने विनय कुमार तिवारी को और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजेश त्रिपाठी को मुकाबले के लिए मैदान में उतारा है।

Chillupar Uttar Pradesh (UP) Assembly Election Result 2017

2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में चिल्लूपार से बीएसपी की विनय शंकर तिवारी 78177 वोट प्राप्त करके विधायक बनें थे। बीजेपी के राजेश त्रिपाठी निकटतम प्रतिद्वंद्वी थी। उन्हें 74818 वोट मिले थे। दोनों प्रत्याशियों की हार का अंतर 3359 वोट था। उस समय यहां 51.08 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2017 में यहां पुरुष मतदाताओं की संख्या 239960 और महिला मतदाताओं की संख्या 191487 थी। इस विधानसभा में उस समय कुल मतदाता 431450 थे।