गिरजाघरों में देर रात मनाई गई खुशियां

-चर्चा में हुई प्रार्थनाएं

-छूटे पटाखे, केक काटे और गूंज उठा हैप्पी क्रिसमस

GORAKHPUR: गोरखपुर महानगर के सभी गिरजाघरों में गुरुवार को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। गिरिजा घरों की रौनक देखने लायक थी। रोशनी से सभी गिरजाघर जगमगा रहे थे। पेड़-पौधों व भवनों पर सतरंगी विद्युत झालरों जगमगा रही थी। प्रार्थनाओं से माहौल भक्तिमय वह आस्था से ओत-प्रोत था। रात 12 बजे प्रेम, क्षमा, शांति और सेवा का संदेश देने वाले प्रभु यीशु मसीह का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कैरल गूजे पटाखे छूटे केक कटे और माहौल में गूंज उठा हैप्पी क्रिसमस। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को हैप्पी क्रिसमस, मैरी क्रिसमस कहकर क्रिसमस की बधाइयां दी। देर रात गिरजा घरों में मिस्सा बलिदान पूजा वह विशेष प्रार्थना सभाएं हुई। बड़ी संख्या में मसीहियों ने उपस्थित होकर प्रभु के प्रति अपनी आस्था व श्रद्धा अर्पित की और उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। धर्म अध्यक्षों ने आशीष लूटाए और सभी के सुखमय जीवन की मंगल कामना की। आस्था का आलम यह था कि ठंड के बाद भी श्रद्धालु देर रात घरों से निकलकर गिरजाघर सादगी में पहुंचे और प्रभु जन्म उत्सव में भाग लिया। गिरजा घरों में पूरी रात जश्न का माहौल था।

सेंट जोसेफ चर्च में रात 9.15 बजे पूजा शुरू हुई और 9.30 बजे मिस्सा बलिदान का आयोजन किया गया। विशेष प्रार्थना सभा मुख्य याजक बिशप डोमिनिक कोकट पवित्र शास्त्र बाइबल का पाठ किए पूजा के बाद गौशाला में झांकी के सामने गोरखपुर धर्मप्रांत के धर्मा अध्यक्ष बिशप डॉ। थॉमस थूरूथीमट्टंम ने मोमबत्ती जलाई गई। समवेत स्वर केक काटा और सभी में वितरित किया। विश्व मंगल की कामना की सेंट जोसफ चर्च के पल्ली पुरोहित फादर ग्रेगरी ने प्रभु जन्म पर प्रकाश डाला। इस दौरान फादर ग्रेगरी फादर अब्राहम फादर पोली फादर जेरोम फादर बेनि फादर रोजर आदि लोग उपस्थित थे। शुक्रवार सुबह 9 बजे पूजा बलिदान का कार्यक्रम होगा।

डायसिस ऑफ लखनऊ सहित अन्य चर्चो में रात 11 बजे विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। सेंट जॉन चर्च बशारतपुर में आयोजित प्रार्थना सभा में सैकड़ों मसीही अनुयायियों ने उपस्थित होकर प्रभु यीशु की उपासना की और उनकी महिमा के गीत गाए। आराधना का आरंभ पवित्र शास्त्र बाइबल के अंश से हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सस्वर मेरा प्रभु जन्मा प्यारा प्रभु जन्मा गीत गाए। युवाओं द्वारा एकल व समूह गान प्रस्तुत किए गए। देश व विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गई। सेंट जॉन चर्च के पुरोहित रोशन लाल ने कहा बेथलहम के छोटे से गांव में प्रभु का जन्म हुआ ज्योतिषियों ने अद्भुत तारे को देखकर जन्म स्थान का पता लगाया। क्राइस्ट चर्च शास्त्री चौक के रेव्ह डी आर लाल ने कहा क्रिसमस मनाने में यदि प्रभु यीशु मसीह जीवन में नहीं है तो क्रिसमस मनाना बेकार है। सेंट थॉमस चर्च धरमपुर के पुरोहित संजय विंसेंट ने प्राथर्ना कराई पीस टर्बिनिकल चर्च मयूर विहार के बिशप लविंग मुरार ने शाम 7 बजे बच्चों को गिफ्ट दिया। यह बताते हुए प्रभु यीशु ने अपने पुत्र को इनाम के रूप में हम लोगों के बीच में भेजा। हम लोगों को हमेशा एक-दूसरे के बारे में सोचना चाहिए। खासकर उन लोगों के लिए जो बेसहारा गरीब अनाथ है। फुल गोस्पल चर्च मोतीपोखरा के पास्टर एबीएस लाल ने शाम 6 बजे विशेष प्रार्थना आयोजित की। उन्होंने पवित्र शास्त्र बाइबल से कुछ अंश पढ़कर चिंतन मनन करते हुए बताया कि राजा के घर में राजकुमार पैदा होते हैं। परमेश्वर मनुष्य के रूप में मानव को उपहार देने के लिए पैदा हुआ था। इसी प्रकार राप्तीनगर प्रेयर हॉल सेंट एंड्रयूज चर्च कौवाबाग, असेंबली ऑफ बिलीवर्स चर्च, राप्ती नगर, फुल गोस्पेल चर्च मोतीपोखरा, पीस टर्बिनिकल चर्च मयूर विहार आदि चर्चो में केरल गीत के साथ प्रभु के वचनों पर प्रकाश्ा डाला गया।

आकर्षण का केंद्र रही झांकियां

गुरुवार को गिरजाघर सहित मसीही समुदाय के घरों में उत्साह उल्लास का माहौल रहा। केक बनाकर सारी तैयारियां कर श्रद्धालु गिरजाघर पहुंचे और प्रभु की आराधना की महानगर के गिरजाघरों में आयोजित समारोह को भव्य बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। सतरंगी रोशनी वह गुब्बारों से गिरजाघर खिले रहे परिसर में जगह-जगह फूल पौधों में सतरंगी विद्युत चल रहे हैं। अपनी छटा बिखेर रही थी। इसके अलावा सभी गिरजाघर और मसीही समुदाय के घरों में प्रभु जन्म स्थान चरनी की आकर्षक झांकी सजाई गई सेंट जोसेफ में प्रभु यीशु की मूर्ति को सुसच्जित किया गया। चरणी में मां मरियम के गोद में प्रभु येशु आसपास महलों के दृश्य सब कुछ आकर्षक को दिखा इसी तरह की सजावट सेंट एंथनी चर्च लिटिल फ्लावर में की गई थी।

कैथोलिक धर्म प्रांत गोरखपुर के बिशप थामस थूरुथीमट्टम तथा डिन ऑफ गोरखपुर रेव्ह अजीत लारेंस ने समाज को क्रिसमस की बधाइयां दी।

टूटे चचर् पर कब्जा

गुरुवार अचानक सेंट जॉन चर्च बशारतपुर चर्च का घंटा लगातार बचते सुनाई दिया। लोगों ने सोचा क्या बात है पता किए तो पता चला कि सैंट मार्टिन चर्च खरैया पोखरा जो सड़क निर्माण में टूट चुका है। कुछ लोगों द्वारा टूटे हुए परिसर में पक्का सीमेंट का चबूतरा बना कर बिजली का ट्रांसफार्मर रखने के फिराक में थे। डीन ऑफ गोरखपुर अजीत लारेंस के नेतृत्व में सभी पुरोहितों के साथ उस पक्के निर्माण को हटवा कर चर्च की बाउंड्री कराया।