- शाहपुर एरिया में गोली मारकर हुई थी महिला की हत्या

- पहले किया खारिज, बाद में लूट की कोशिश की जांच

शाहपुर एरिया के बशारतपुर, राजीव नगर में महिला और उसके बेटी पर हमला करने के मामले में पुलिस हमलावरों के करीब पहुंच गई है। सíवलांस और सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। मर्डर में प्रॉपर्टी के विवाद के इतर भी एक दो वजहों पर पुलिस पड़ताल कर रही है। पहली जांच में पुलिस ने लूट को खारिज कर दिया था। लेकिन महिला की बेटी से जानकारी लेने के बाद इस मोटिव पर जांच चल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इसका पर्दाफाश कर दिया जाएगा। गोली चलाने वालों की तलाश चल रही है।

घर लौटते समय बदमाशों ने मारी गोली

रविवार की दोपहर शाहपुर एरिया के राजीव नगर मोहल्ले में मोड़ पर बदमाशों ने निवेदिता मेजर डेविना और उनकी बेटी डेलसिया पर गोली चलाई थी। बाइक सवार शूटर के हमले में निवेदिता की गोली लगने से मौत हो गई। उनकी बेटी डेलसिया घायल हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया। वहां से रिश्तेदार उसे लेकर लखनउ चले गए। इस मामले में भूमि विवाद को देखते हुए नामजद मुकदमा दर्ज किया। शुरूआती जांच में लूट के लिए घटना को अंजाम देने से पुलिस ने इंकार किया।

कई बिंदुओं पर पुलिस कर रही जांच

तीन दिनों से पुलिस की अलग-अलग टीमें जांच कर रही हैं। महिला का रास्ते का विवाद जिन लोगों से चल रहा था। उनको भी पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया। इसके अलावा एक युवक से रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इस बिंदु पर भी पुलिस ने जांच की। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। इसलिए लूट की कोशिश को लेकर मर्डर किए जाने की बात पर भी जांच फोकस हो गई है। लेकिन बदमाशों के पकड़े जाने तक सही जानकारी सामने नहीं आ सकेगी।

मामले की छानबीन की जा रही है। संदेह के आधार पर कई लोगों से पूछताछ की गई है। जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

जोगेंद्र कुमार, एसएसपी