सहजनवां के कसरवल में बालू लदा ट्रक पलटने से महराजगंज जिले के दो मजदूरों की मौत हो गई। सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। लॉकडाउन में सभी मजदूर पैदल ही हैदराबाद से महराजगंज जा रहे थे। कानपुर में बालू लदे ट्रक में गोरखपुर तक आने के लिए सवार हुए थे। घटना की सूचना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया। मृत व्यक्तियों के परिवारों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहयोग देने का निर्देश दिया। पुलिस का कहना है कि हमीरपुर से मोरंग लादकर ट्रक गोरखपुर आ रहा था। कानपुर में महराजगंज के मजदूर सवार हो गए। कसरवल के पास पहुंचने पर अचानक ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। एक्सीडेंट में महराजगंज के परशुराम और राहुल की मौत हो गई। जबकि, उनके साथ मौजूद रहे संजय, राजेश, भोला, विद्यासागर, मुन्ना साहनी गंभीर रूप से घायल हो गए।
- # Sahajnwa Road Accident
- # Laborers Road Accident
- # Kasrwal Road Accident
- # Cm Expressed Grief
- # Cm Yogi Adityanath
- # Yogi Aditynath
- # Corona
- # Coronavirus
- # Covid 19
- # Lockdown
- # Gorakhpur News
- # Gorakhpur News Today
- # Gorakhpur News Live
- # Gorakhpur News Headlines
- # Gorakhpur Latest News Update
- # Gorakhpur News Paper Today
- # Gorakhpur News Live Today
- # Gorakhpur City News