- जिले में 5.42 करोड़ की लागत से 55 पुल-पुलियों का होगा जीर्णोद्धार

- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से किया ऑनलाइन शिलान्यास

- 24 पुलों का होगा पुनर्निर्माण व 31 की होगी मरम्मत

GORAKHPUR: जिले में 55 पुल एवं पुलियों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। यह कार्य ¨सचाई विभाग की ओर से कराए जाएंगे। इन कार्यो पर पांच करोड़ 42 लाख 56 हजार रुपए खर्च होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ से इन परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

कई जिलों को सौगात

मुख्यमंत्री ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में पूरे प्रदेश में ¨सचाई विभाग से संचालित पुल एवं पुलियों का शिलान्यास किया। उन्होंने प्रयागराज, प्रतापगढ़, अयोध्या, जालौन, बिजनौर, मथुरा आदि जिलों के जनप्रतिनिधियों से बात भी की। गोरखपुर के एनआईसी भवन से मुख्य विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह के साथ ¨सचाई विभाग के अभियंता जुड़े थे। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जिले में 24 पुलों का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। 31 पुलों की मरम्मत होनी है। जिन 24 पुलों का पुनर्निर्माण किया जाना है। उनमें 22 पुल पिपराइच विधानसभा में हैं। चौरी चौरा में दो पुल बनाए जाएंगे। मरम्मत के लिए चिह्नित सभी पुल एवं पुलिया सहजनवा विधानसभा क्षेत्र में हैं।

100 दिन में पूरा करना होगा काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन कार्यों की शुरुआत रविवार को की गई है, उन्हें 100 दिन में पूरा करना होगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि काम की गुणवत्ता पर नजर जरूर रखी जाए। स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कार्यस्थलों का निरीक्षण कराया जाए।

जनप्रतिनिधियों के प्रयास से पूरी हो रहीं योजनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास कार्य जनप्रतिनिधियों के प्रयास से पूरे हो रहे हैं। क्षेत्र की जरूरत के अनुसार उन्होंने प्रस्ताव बनाया। परियोजनाएं जब पूरी हों तो जनप्रतिनिधियों से उनका लोकार्पण कराया जाए।

सभी कार्य शुरू कर दिए गए हैं। तय समय में काम पूरा कर लिया जाएगा। गुणवत्ता पर नजर रखी जाएगी। मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा।

- इंद्रजीत सिंह, सीडीओ