- सीएम योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं से की बात

GORAKHPUR: नारी शिक्षा सम्मान व स्वावलम्बन अभियान के तहत सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं से संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं से बातचीत की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं से संवाद स्थापित किया और उनके कायरें के बारे में जानकारी प्राप्त करने के साथ उनका प्रोत्साहन भी किया। यूपी सरकार ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सशक्त और स्वावलम्बी बनाने के लिए अभियान शुरू किया है।

आयुक्त सभागार में हुई कांफ्रेसिंग

गोरखपुर के आयुक्त सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से गोष्ठी हुई। इस दौरान सीएम ने महिला ग्राम प्रधान, महिला बीडी सदस्य, महिला ब्लाक प्रमुखों, नगरीय क्षेत्र की महिला पार्षदों, नगर निगम, नगर पंचायतों के महिला अध्यक्षों, शिक्षा विभाग की महिला अध्यापिकाओं, तकनीकी शिक्षा के अंतर्गत महिला प्रधानाध्यापिकाओं के साथ संवाद स्थापित किया गया।

एनआईसी बिल्डिंग में भी आयोजन

गोरखपुर की एनआईसी बिल्डिंग में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से गोष्ठी का आयोजन किया गया। महिला किसान सशक्तीकरण परियोजना (एमकेएसपी) को कृषि से जुड़ी महिलाओं से वर्तमान स्थिति में सुधार करने और सशक्त बनाने का प्रयास किया गया। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य कृषि में अधिकार सम्पन्न बनाना है। मौके पर यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाने के प्रोत्साहन किया। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला किसानों के सशक्तीकरण के लिए आयोजित ऑनलाइन महिला किसान गोष्ठी में मुख्य विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह, उप कृषि निदेशक संजय सिंह, जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी और महिला किसान उपस्थित रहे।