गोरखपुर (ब्यूरो)। रविवार को मैक्सिमम टेंप्रेचर 16.0 डिग्री सेल्सियम और मिनिमम टेंप्रेचर 8.8 डिग्री सेल्सियय दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम नमी 95 परसेंट और न्यूनतम नमी 65 परसेंट रही।

सुबह छाए रहे बादल

जनवरी के पहले हफ्ते से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 24 घंटे लोग ठंड से कांप रहे हैं। रविवार सुबह थोड़ी देर के लिए बादल छाए रहे। इसके बाद धूप खिलने से थोड़ी राहत मिली लेकिन बर्फीली हवाओं के चलने से दिन भर गलन से लोग कांपते रहे। दिन में सूरज के दर्शन हुए, लेकिन इस दौरान करीब 15 किलोमीटर की रफ्तार से पछुवा हवा चली। इस वजह से पूरे दिन कंपकंपी छूटती रही। सोमवार यानी आज भी सुबह से कोहरा छाया है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार आज भी पूरे दिन धुंध रहने की संभावना है।

और गिरेगा टेंप्रेचर

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि रविवार का दिन कोल्ड डे रहा। सोमवार को जिले में कोहरा छाया रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकता है। साथ ही सुबह 11 बजे के बाद पूर्व व उत्तर पूर्व दिशा से पछुआ हवा चलने की संभावना है। बर्फीली हवाओं की रफ्तार 05 से 17 किलोमीटर रहेगी। नमी 75 से 99 के बीच रहेगी। वहीं 23 जनवरी को गोरखपुर जिले में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

जगह-जगह अलाव तापते नजर आए

कड़ाके की ठंड की वजह से शहर के विभिन्न इलाके में लोग अलाव तापते नजर आए। वहीं नगर निगम की ओर से भी शहर के विभिन्न इलाकों में अलाव का इंतजाम किया गया है। करीब 100 से अधिक स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है।