GORAKHPUR: लॉकडाउन के बाद पुलिस रिकार्ड में जहां हार्ड क्राइम में गिरावट आई है, वहीं सॉफ्ट क्राइम में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल माह में विभिन्न क्राइम के मामलों में 38 केस दर्ज किए गए। जिले के अलग-अलग थानों में लॉकडाउन के उल्लंघन के लिए 174 केस दर्जकर 300 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। इस बीच पुलिस ने 21 सौ वाहनों का चालान तथा 200 को सीज किया है।

कोरोना को हराने के लिए लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य गतिविधियां बैन है। ऐसे में क्राइम में भी काफी गिरावट आया है। पिछले साल 20 अप्रैल तक दर्ज कुल 278 मामलों के मुकाबले इस वर्ष सिर्फ 138 मामले ही दर्ज हुए हैं। 22 मार्च को जनता क‌र्फ्यू के दूसरे दिन से ही हुए लॉकडाउन का पालन कराना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। लेकिन क्राइम के ग्राफ में गिरावट पुलिस को राहत देने वाली है। आकंड़ों के अनुसार कई तरह की क्राइम की संख्या शून्य हो गई है। लेकिन वाहनों के चालान की संख्या में इजाफा हुआ है। पिछले साल पुलिस ने जहां 4894 वाहनों का चालान किया था। वहीं इस वर्ष यह आकड़ा 11370 तक पहुंच गया है।

लॉकडाउन के दौरान हुई कार्रवाई

-सिटी में चेकिंग पोस्ट -55

-डिस्ट्रिक्ट बार्डर पर चेकिंग पोस्ट -18

-लॉकडाउन उल्लंघन के मामले दर्ज -174

-ग्रामीण एरिया में चेकिंग पोस्ट-177

-पुलिस ने लोगों को अभियुक्त बनाया-300

-आरोपियों को अरेस्ट कर मुचलके पर छोड़ा-80

-वाहन का चालान काटा लगभग-21500

-शमन शुल्क लगभग -1.50 करोड़ रुपए

-कालाबाजारी में दर्ज मामले-06

एक से 20 अप्रैल का आंकड़ा

घटना 2020 2019

लूट 00 01

हत्या 04 02

नकबजनी 04 11

वाहन चोरी 05 22

बलवा 04 10

अपहरण 04 18

दुष्कर्म 01 03

आ‌र्म्स एक्ट 06 21

गोवध अधि। 00 01

गैंगेस्टर एक्ट 01 03

आइटी एक्ट 07 10

पॉक्सो एक्ट 04 16

गुंडा एक्ट 00 36

पुलिस लगातार चेकिंग कर रही है। साथ ही लॉकडाउन के पालन के लिए लोगों से लगातार अपील की जा रही है। ऐसा न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

डॉ। सुनील गुप्ता, एसएसपी