गोरखपुर (ब्यूरो)।ऐसे में इसका असर मेडिकल कॉलेज में नजर आने लगा है। इलाज के लिए पेशेंट्स तो पहुंच रहे हैं, उनका इलाज भी हो रहा है, लेकिन इसके लिए उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा प्रॉब्लम ऑपरेशन कराने आए पेशेंट्स को हो रही है। डॉक्टर्स की कमी होने से वेटिंग लंबी हो गई है, जिसकी वजह से पेंशेंट्स को बीमारी के बीच अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।

वेटिंग पर मरीज

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के आर्थो फीमेल और मेल वार्ड में कुल 67 मरीज भर्ती हैं। यह काफी समय से ऑपरेशन का इंतजार कर रहे हैं। आधे डॉक्टर छुट्टी पर चले जाने से प्रॉब्लम और बढ़ गई हैं। यह हाल सर्जिकल फीमेल और मेल वार्ड का भी है। जहां 76 मरीज भर्ती है। इसमें से ज्यादातर मरीज ऑपरेशन का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन डॉक्टर्स की संख्या कम होने की वजह से ऑपरेशन में भी वेटिंग चल रही है। अब मरीजों के अटेंडेंट को डॉक्टर की छुट्टी खत्म होने का इंतजार करना पड़ रहा है।

एम्स में डॉक्टर अवकाश पर गए

एम्स गोरखपुर में भी 15 मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। यहां भी आधे डॉक्टर अवकाश पर चले गए हैं। ऐसे में ओपीडी और ऑपरेशन की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। एम्स में भी 16 जून तक गर्मी की छुट्टियां चलेंगी। एम्स में ज्यादातर डॉक्टर स्थाई है। ऐसे में असर अधिक नजर आ रहा है।

केस 1- गोरखपुर के राजू यादव एक्सीडेंट में घायल हो गए। वह आर्थो मेल वार्ड में 20 दिनों से भर्ती है। उनका ऑपरेशन होना है लेकिन डॉक्टर के छुट्टी पर चले जाने से ऑपरेशन वेटिंग में हैं।

केस 2- इंद्रावती देवी आर्थो फीमेल वार्ड में वर्ष 2023 से भर्ती है। उनके दाहिने पैर का ऑपरेशन होना है। डॉक्टर के छुट्टी पर चले जाने की वजह से ऑपरेशन का इंतजार करना पड़ रहा है।

वार्ड भर्ती मरीज

आर्थो फीमेल 26

आर्थो मेल 21

सर्जिकल फीमेल 34

सर्जिकल मेल 42

छुट्टी पर गए डॉक्टर्स की ओपीडी और ओटी को इस समय ड्यूटी कर रहे डॉक्टर मैनेज कर रहे हैं। मरीजों को कोई परेशानी नहीं होगी।

- डॉ। राजेश राय, एसआईसी, नेहरू हॉस्पिटल