- काउंसलिंग के दौरान कुल 177 कैंडिडेट्स के डाक्यूमेंट्स किए गए वेरीफाई

GORAKHPUR: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, लखनऊ की तरफ से पॉलीटेक्निक काउंसलिंग प्रक्रिया प्रदेश भर में एक साथ स्टार्ट कर दी गई है। गोरखपुर के तीन सेंटर्स पर भी रविवार से डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन का काम शुरू हो गया। तीनों से‌र्ट्स मिलाकर कुल 177 कैंडिडेट्स के डाक्यूमेंट्स वेरीफाई किए गए।

सर्वर डाउन रहने से प्रॉब्लम

पॉलीटेक्निक काउंसलिंग प्रक्रिया यूं तो 25 जून से ही स्टार्ट कर दी गई थी। लेकिन डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन का काम 26 जून से शुरू होना था। यहां रविवार को राजकीय ग‌र्ल्स पॉलीटेक्निक, राजकीय पॉलीटेक्निक और एमपी पॉलीटेक्निक कॉलेज में काउंसलिंग होनी थी। बाकि व्यवस्थाएं तो ठीक रहीं पर सर्वर डाउन होने के चलते सुबह 10 बजे से निर्धारित वेरिफिकेशन कार्य दोपहर 12 बजे तक शुरू हो पाया। इस दौरान सुबह से डाक्यूमेंट्स के वेरिफिकेशन का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स को थोड़ी परेशानी हुई। काउंसलिंग सेंटर पर कैंडिडेट्स की फाइल तैयार होने के बाद काउंसलिंग शुरू हुई।

तीन सेंटर्स पर चल रही काउंसलिंग

असुरन स्थित राजकीय महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज के काउंसलिंग को-ऑर्डिनेटर नागेंद्र प्रसाद ने बताया कि कुल 42 कैंडिडेट्स के डाक्यूमेंट्स वेरिफाई किए गए। जबकि तीन कैंडिडेट्स के डाक्यूमेंट्स इनकंप्लीट पाए जाने पर उन्हें वापस भेज दिया गया। वहीं राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल बीके राना ने बताया कि 88 कैंडिडेट्स का डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन किया गया। इसी क्रम में एमपी पॉलीटेक्निक कॉलेज प्रिंसिपल डॉ। पी। सिंह ने बताया कि कुल 47 कैंडिडेट्स के डाक्यूमेंट्स वेरीफाई किए गए। जबकि कुछ कैंडिडेट्स ऐसे रहे जिनके डाक्यूमेंट्स में डेट ऑफ बर्थ गलत भरे गए थे, तो कुछ ने अड्रेस ही गलत भरा था। ऐसे में उन कैंडिडेट्स को वापस किया गया।