गोरखपुर (ब्यूरो)। काम ठप होने की वजह से घरों का कचरा डस्टबिन के बाहर सड़कों पर नजर आ रहा है। कूड़ा बिखरा होने से कॉलोनी के लोग परेशान हैं, मगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

कई मोहल्लों में पहुंची टीम

दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की टीम रविवार की दोपहर धर्मशाला बाजार, सिविल लाइंस, रुस्तमपुर, अलहदादपुर आदि मोहल्लों की पतड़ाल की। इस दौरान चौका देने वाल सच सामने आया। सिर्फ महानगर के वार्डो में केवल मुख्य सड़क पर कूड़ा गाड़ी नजर आई। मगर जब टीम गलियों में पहुंची तो हकीकत सामने थे। मोहल्ले और सड़क किनारे कचरे के ढेर लगे मिले।

सिर्फ मिलता है आश्वासन

लोगों का कहना था कि बार-बार कंप्लेन करने के बाद भी जिम्मेदार सिर्फ आश्वासन देते हैं। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम बेहतर नहीं हैं। कुछ महीनों से यह कार्य पटरी से उतर गया है। हालांकि नगर निगम 70 वार्डो में से सिर्फ 20 वार्डो में कूड़ा उठाने का दावा किया जाता है, लेकिन सच तो यह है कि इन वार्डो में भी कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। जिसके चलते कॉलोनी में रहने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है। वह कचरे को नालों या सड़क के किनारे फेंक देते हैं।

यह बरती जा रही लापरवाही

-डोर-टू-डोर कूड़ा लेने पहीं पहुंच रहे वाहन

-मोहल्लों के गलियों में भी कूड़ा बिखरा

-घरों में हर दिन नहीं उठता कूड़ा

-नालियों में पहुंच रहा कूड़ा

-पॉलीथिन फेंकने के बजाए जलाए जा रहे हैं

-कई स्थानों पर कूड़ा रखने के लिए नहीं हैं डस्टबिन

नगर निगम का दावा

नगर निगम का दावा है कि शहर के मियां बाजार, साई कॉलोनी, सेमरा नंबर दो मोगलहा, आवासीय कॉलोनी आदि इलाके में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन नगर निगम के सफाई कर्मी कर रहे हैं। साथ ही लोगों को इसके लिए जागरुक भी कर रहे हैं। मगर वहां के नागरिक इससे इनकार कर रहे हैं।

डेढ़ माह पहले सामने आया था वसूली का मामला

डेढ़ महीने पहले वार्ड नंबर 69 सिविल लाइंस में कूड़ा कलेक्शन का मामला सामने आया था। नगर आयुक्त की जांच में नगर निगम का ड्राइवर डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने के नाम पर लोगों से वसूली करता पकड़ा गया था। नगर आयुक्त ने ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। इसके बाद उन्होंने जांच रिपोर्ट के आधार पर कूड़ा कलेक्शन का कार्य कैंसिल कर दिया। इसके लिए नगर निगम ने टेंडर निकाला है। टेंडर 21 दिसंबर को खोला जाएगा। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की एजेंसी नामित होने के बाद कूड़ा उठाने का कार्य होगा।

धर्मशाला बाजार वार्ड जो पहले जटेपुर दक्षिणी हुआ करता था। नगर निगम की ओर से कूड़ा उठाने का कार्य नहीं हो रहा है। कूड़ा उठाने के अलावा साफ सफाई की भी हालत खराब है। कंप्लेन करने पर किसी का फोन तक नहीं उठता है। इसके लिए नगर निगम प्रशासन को कठोर कदम उठाना चाहिए।

मंजीत श्रीवास्तव, धर्मशाला बाजार

मोहल्ले की सफाई करने के लिए सफाई कर्मी आते हैं, लेकिन कूड़ा कलेक्शन करने वाला कोई दिखाई तक नहीं देता है। इसकी वजह से गीला और सूखा कचरा कहां फेंका जाए, परेशानी होती है।

कविता सिंह, दुर्गा चौक

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य इस समय ठप पड़ा हैं। पिछले महीने सफाई कर्मी दिखाई भी देते थे। लेकिन इधर वह भी नजर नहीं आ रहे हैं, इससे कूड़ा सड़कों पर पड़ा रहता है।

चांदनी, रुस्तमपुर

घरों का कूड़ा समय पर नहीं उठता है। शिकायत करने के लिए कॉल किए जाते हैं। बावजूद इसके सफाई नहीं होती है। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन भी इधर बंद पड़ा है।

प्रियंका श्रीवास्तव, मिर्जापुर

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए नगर निगम की तरफ से टेंडर हो चुका है। 21 दिसंबर को टेंडर खोला जाएगा। टेंडर होने के बाद एजेंसी कर्मी घर-घर पहुंचकर गीला और सूखा कचरा एकत्र कर डंपिंग यार्ड में निस्तारण करेंगे। जल्द ही लोगों की संख्या दूर हो जाएगी।

- डॉ। मुकेश रस्तोगी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी