- दैनिक जागरण आईनेक्स्ट अपडेट्स ऑन रेडियो सिटी पर ऑर्थो सर्जन डॉ। जीपी गोयल देंगे सुझाव

GORAKHPUR: कोरोना के केसेज बहुत ही तेजी के साथ बढ़ते जा रहे हैं। कई थाना क्षेत्रों में कंप्लीट लॉक डाउन भी कर दिया गया है। ऐसे में घर में रहकर लॉक डाउन का पालन करें। इस कोरोना महामारी में अब इसका पालन कर हम बढ़ते हुए केसेज की रोकथाम कर सकेंगे। जोड़ों में दर्द के मरीज हों या फिर ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हार्ट पेशेंट्स या कोई दूसरी बीमारी के पेशेंट, अपनी सभी मेडिसिन रेगुलर समय से सेवन करते रहें। अपने डाक्टर के संपर्क में रहें। इसके लिए अपने डाक्टर से टेलीमेडिसिन के जरिए हेल्प ले सकते हैं। यह जानकारी दैनिक जागरण आईनेक्स्ट अपडेट्स के ऑन रेडियो सिटी पर सिविल लाइंस स्थित गोयल हास्पिटल के ऑर्थो सर्जन डॉ। जीपी गोयल ने दी। इस प्रोग्राम का टेलीकास्ट गुरुवार को सुबह 10 बजे रेडियो सिटी 91.9 एफएम पर होगा। जिसे सुनना आप बिल्कुल भी न भूलें। डॉ। जीपी गोयल बताते हैं कि लॉक डाउन का पालन करें। जैसे आपने पहले किया था।

फेस मास्क और दूरी जरूरी

बेवजह घर से निकलना ठीक नहीं है। हैंड सेनिटाईजर या साबुन से हाथ साफ करते रहें। साथ ही साथ चेहरे पर फेस मास्क हमेशा रहना भी सुनिश्चित होना चाहिए। 1 से 2 मीटर की दूरी जरूरी है। अनावश्यक रूप से गेट, रेलिंग दीवाल, कुर्सी को छूने और सटने से परहेज करना चाहिए। कोरोना से बचने का मुख्य हथियार हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता होती है। जिसको हमें मजबूत करना जरूरी होता है। जिससे इस बीमारी के होने की संभवना को कम किया जा सकता है। बच्चे, बूढ़े, गर्भवती महिलाओं और पहले से बीमार रोगियों में इम्यूनिटी लेवल काफी कम हो जाती है। भरपूरी नींद के साथ अच्छी डायट जरूर लें।