- दैनिक जागरण आई नेक्स्ट अपडेट्स ऑन रेडियो सिटी में लोगों को टिप्स देंगे जिला क्वालिटी कंसल्टेंट डॉ। मुस्तफा खान

जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि पूरा विश्व कोविड-19 से ग्रसित है। इससे बचने के लिए जरूरी है संक्रमण से खुद को बचाना। इसके लिए जरूरी है कि इंफेक्शन कंट्रोल प्रैक्टिसेज का सही मायने में पालन करना आश्वयक है। अब तक यह शब्द सिर्फ अस्पतालों तक ही सीमित था, लेकिन कोविड-19 जैसी महामारी ने इसे सभी जनमानस के लिए आवश्यक कर दिया है। इंफेक्शन कंट्रोल प्रैक्टिसेज में सबसे जरूरी होता है, हाथों को ठीक तरीके से धुलना। यह जानकारी दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ऑन रेडियो सिटी अपडे्टस में जिला क्वालिटी कंसल्टेंट डॉ। मुस्तफा खान ने दी। यह प्रोग्राम रेडियो सिटी 91.9 एफएम पर सुबह 10 बजे सुन सकते हैं।

डॉ। खान बताते हैं कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाथ धुलने के छह स्टेप बताए हैं। इसके लिए एक फॉर्मूला यूज होता है, जिसे कहते हैं 'सुमनके', इस फॉर्मूले के हिसाब से हाथ धुलना चाहिए। एस से सीधा, हथेलियों को सीधा करके धुलें, यू से उल्टा, दोनों हाथों के पिछले हिस्से को धुलना। एम से मुट्ठी, इसे अच्छे से बंद करके और राउंड करके फिर हाथ धुला जाता है। एन से नाखून, इसे सर्कुलर मोशन में हथेली पर रखकर धुलना चाहिए। ए से अंगूठा, इसे और उंगलियों के बीच के हिस्से को अच्छे से धुलना चाहिए। लास्ट में आता है के यानि कलाई, एक हाथ से दूसरे हाथ की कलाई को धुलना बहुत जरूरी होता है। इस तरह सुमनके के फॉर्मूले को फॉलो करते हुए 40 से 60 सेकेंड तक हाथ धोया जाए, तो केवल कोविड-19 नहीं बल्कि दूसरी इंफेक्शस बीमारियों से बचा जा सकता है। इसके साथ-साथ जरूरी है इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत रखना है। जिसके लिए समय-समय पर फलों का सेवन करते रहना चाहिए। सबसे महत्वपूण रोल अदा करती है हल्दी, इसे सही मात्रा में सही तरीके से सेवन किया जाए तो इम्युनिटी मजबूत की जा सकती है। दूध पीते वक्त भी इसमें आधा चम्मच हल्दी का इस्तेमाल करना चाहिए। हल्दी खाएंगे तो हेल्दी रहेंगे।