- दैनिक जागरण आईनेक्स्ट अपडेट्स ऑन रेडियो सिटी पर सीएमओ डॉ। श्रीकांत तिवारी देंगे सुझाव

GORAKHPUR:

कोरोना एक वैश्कि महामारी के रूप में आई है। इसे कभी हमने न देखा था और ना ही सुना था। इसके बावजूद इस महामारी से निपटने के शासन, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर रखी है। उसी का परिणाम है कि हम 90 प्रतिशत लोगों को स्वस्थ करके भेज दे रहे हैं। कोरोना से लोग ग्रसित तो हो रहे हैं। लेकिन यह कमजोर वायरस है। अगर हम ध्यान दें तो ठीक होकर फिर अपने काम पर लौट सकते हैं। यह बात दैनिक जागरण आईनेक्स्ट अपडेट्स के ऑन रेडियो सिटी पर सीएमओ डॉ। श्रीकांत तिवारी ने दी। कोविड-19 को लेकर इस प्रोग्राम का टेलीकॉस्ट सुबह 10 बजे रेडियो सिटी 91.9 एफएम पर होगा। जिसे सुनना आप बिल्कुल भी न भूलें। सीएमओ ने बताया कि अगर देखा जाए तो मैं कार्य के दौरान स्वयं भी कोराना पॉजिटिव हो गया परन्तु मैंने होम आईसोलेशन में रहकर ही पूरी दिनचर्या को सेट किया। होम आईसोलेशन के सारे प्रोटोकाल को फॉलो करते हुए स्वस्थ होकर फिर से ड्यूटी पर आ चुका हूं। यह संदेश देना चाहता हूं कि अगर आप कोरोना पॉजिटिव होते हैं। तो आप घबराएं नहीं, परन्तु आप वो सारे प्रोटोकॉल जो स्वास्थ्य विभाग की आरआरटी व सर्विलांस टीम बताती हैं, उसका पालन करना चाहिए। होम आईसोलेशन की सुविधा दी गई है। जिसके नियम हैं। वो अगर आप पालन करेंगे तो एक तो संक्रमण बहुत जल्द ठीक होगा।

सीएमओ ने की अपील

- आप अपने परिवार के सदस्यों के बीच भी दो गज की दूरी बनाकर रखें।

- आपका अलग रूम होना चाहिए। आपका अलग टॉयलेट होना चाहिए।

- होम आईसोलेशन के शासनादेश और नियमों का पालन करना चाहिए।

- आपको अपने पास ऑक्सीमीटर रखना चाहिए। आपको थर्मामीटर रखना चाहिए।

- आपको अपनी मानिटरिंग खुद करनी चाहिए। ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेवल चेक करते रहना चाहिए।