गोरखपुर (महेंद्र प्रताप सिंह).प्रदर्शन करने वाले लोगों ने बताया कि यहां कूड़ा गिराने से शहरी क्षेत्र के अलावा 12 गांवों के लोगों को परेशानी हो रही है। यहां से उठने वाली दुर्गंध इस कदर है कि लोगों का रहना दुश्वार है। नगर निगम में शिकायत पर बस कुछ दिन और कहा जाता है। लोगों ने बताया कि कूड़े पर मिट्टी डालने के बाद चूना व मैलाथियान डालना चाहिए, लेकिन चालक कूड़ा गिराकर चले जाते हैं। इससे उठने वाली दुर्गंध से आसपास के इलाकों में रहना दूभर हो गया है। लगातार कूड़ा गिराने के कारण एकला बांध के कई किलोमीटर के दायरे में भूगर्भ जल भी पूरी तरह प्रदूषित हो चुका है।

दोपहर बाद कूड़ा गिराने पर बनी सहमति

प्रभारी अधिशासी अभियंता एनडी पांडेय और प्रवर्तन बल के प्रभारी कर्नल सीपी ङ्क्षसह पहुंचे तो नागरिकों ने बाघागाड़ा की ओर से वाहन ले आकर कूड़ा गिराने की मांग शुरू कर दी। इसके बाद तीन दिनों के लिए नए रास्ते से वाहनों को एकला बांध पर ले आने की सहमति बनी। दोपहर बाद तकरीबन तीन बजे कूड़ा गिराना शुरू किया गया।

सहजनवां में बन रहा है सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट

डेढ़ से दो साल पहले सहजनवां में नगर निगम ने जमीन खरीद कर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की शुरुआत की थी। लोगों को उम्मीद थी कि जल्द ही शुरुआत हो जाएगी, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। अफसर लोगों को जल्द शुरू होने का आश्वासन देकर कूड़ा गिराते रहे हैं। रविवार को लोगों ने मना किया तो कूड़ा गाडिय़ां हाइवे पर खड़ी हो गईं।

नगर निगम एकला बंधे पर कूड़ा गिराता रहा है। जब तक सहजनवां के सुथनी में सालिट वेस्ट मैनेजमेंट बनकर तैयार नहीं हो जाता तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत एकला बंधे पर कूड़ा गिराया जा रहा है। यहां चूना और मैलाथियान आदि का छिड़काव भी कराया जाता है।

- अविनाश सिंह, नगर आयुक्त गोरखपुर