गोरखपुर (ब्यूरो).रविवार की रात करीब 3 बजे तेज आंधी के साथ बारिश के चलते शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा गई। दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र से जुड़े सूरजकुंड फीडर का 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर गिर गया। वहीं द्वारिकापुरी में 11 हजार का पोल हवा के झोके से झूक गया, जिसकी वजह से दुर्गाबाड़ी, जटाशंकर, हजारीपुर, अधियारीबाग आदि कई मोहल्लें की सप्लाई ठप हो गई। कर्मचारियों के प्रयास के बाद सुबह 4.30 बजे सप्लाई बहाल की जा सकी। वहीं, नार्मल सब स्टेशन के 33 केवी लाइन में फाल्ट होने की वहज से सप्लाई प्रभावित रही। कर्मचारियों ने डेढ़ घंटे बाद आसपास के इलाकों में सप्लाई चालू की। इतना ही नहीं मोहद्दीपुर उपकेंद्र से जुड़े करीब दो से अधिक ट्रांसफॉर्मर का फ्यूज उड़ जाने की वजह से दिक्कत आई। वहीं, खोराबार उपकेंद्र से जुड़े इलाके का एक ट्रांसफॉर्मर फुंक जाने से सप्लाई पूरी तरह से प्रभावित रही। सुबह कर्मचारियों ने ट्रांसफॉर्मर बदलकर सप्लाई चालू की।

इंसुलेटर पंचर होने से 11 घंटे सप्लाई रही बाधित

भटहट उपकेंद्र में इंसुलेटर पंचर होने और पेड़ की डालियां तार पर गिरने की वजह से रात 3 बजे सप्लाई ठप हो गई। इस दौरान बिजली कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य शुरू किया। सुबह करीब चार बजे सप्लाई बहाल की गई। लेकिन फिर कुछ ही देर में सप्लाई प्रभावित हो गई। वहीं पिपराइच, नयापार और जगदीशपुर में पेड़ गिरने की वजह से बिजली का तार टूट गया, जिसकी वजह से कई इलाके में सप्लाई ठप रही। इसके चलते पादरी बाजार, मानस बिहार कॉलोनी, इंद्रप्रस्तपुरम, शताब्दीपुरम, सरस्वतीपुरम आदि दर्जन भर मोहल्लें में सप्लाई 11 घंटे तक ठप रही। इसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एसडीओ अरविंद सिंह ने बताया कि भटहट उपकेंद्र में इंसुलेटर पंचर होने और पेड़ गिरने की वजह से सप्लाई में दिक्कत आई थी, जिसे दुस्रूत करवाकर दोपहर 1 बजे सप्लाई बहाल कर दी गई है।

रात 3 बजे तेज हवा व बारिश के दौरान कई जगहों पर फाल्ट और ट्रांसफॉर्मर में दिक्कत आई थी, जिसे रात में भी दुरूस्त कर सप्लाई बहाल कर दी गई। अन्य जगहों पर सप्लाई सामान्य रही।

ई। यूसी वर्मा, एसई शहर