-एक दिन में महज 25 से 30 फास्टैग लगाने का रेसियो

-गोरखपुर टोल प्लाजा से रोजाना गुजरते छह हजार वाहन

द्दह्रक्त्रन्य॥क्कक्त्र:

हाइवे के टोल प्लाजा पर फास्टैग इंस्टालेशन की प्रक्रिया रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। 15 दिसंबर से टोल प्लाजा पर फास्टैग से वसूली होने पर लंबी कतार लगने का अनुमान है। टोल प्लाजा से जुड़े लोगों का कहना है कि बैंक और विभिन्न ऑनलाइन कंपनियों की तरफ से फास्टैग लगाए जा रहे हैं। पब्लिक को चाहिए कि खुद अपने वाहनों पर फास्टैग लगा लें। लोकल पब्लिक जानबूझकर लापरवाही कर रही है। 15 दिसंबर से व्यवस्था शुरू होने पर काफी प्रॉब्लम आएगी।

15 दिसंबर से लागू होगी व्यवस्था

पूर्व में एक दिसंबर से फास्टैग को पूरी तरह से लागू करने का निर्देश था। फास्टैग लगाने के लिए टोल प्लाजा की तरफ से जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। जबकि, प्राइवेट कंपनियां और बैंकों के जरिए वाहनों पर फास्टैग लगाए जा रहे हैं। शुरुआती दिनों में फास्टैग लगाने को लेकर तेजी नजर आई। बाद में जब एक दिसंबर के बजाय 15 दिसंबर से व्यवस्था लागू होने की बात हुई तो सभी सुस्त पड़ गए। टोल प्लाजा से जुड़े लोगों का कहना है कि तेनुआ, गोरखपुर टोल प्लाजा पर एक दिन में महज 30 से 35 फास्टैग लग पा रहे हैं। कुशीनगर, गोरखपुर और नौतनवां रूट के टोल प्लाजा पर औसतन यही रफ्तार है। जबकि, गोरखपुर टोल से रोजाना करीब छह हजार गाडि़यां गुजरती हैं।

क्यों जरूरी है फास्टैग

अभी तक टोल प्लाजा से गुजरने वाली गाडि़यों को टोल नाका पर रुकना पड़ता है। व्हीकल नंबर के आधार पर पर्ची काटकर कर्मचारी रुपए का भुगतान लेते हैं। लेकिन फास्ट टैग की चिप जैसी डिवाइस लगने पर किसी वाहन को रुकना नहीं होगा। टोल प्लाजा के अलग लेन से वाहन आराम से गुजर जाएंगे। रेडियो फ्रिक्वेंसी आईडेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी पर आधारित डिवाइस के जरिए टोल टैक्स ऑटोमेटिक कट जाएगा। किसी क्रेडिट या डेबिट कार्ड जैसी डिवाइस को व्हीकल के शीशे पर इसे लगा दिया जाएगा। इसमें लगी चिप में वाहन से संबंधित पूरी जानकारी होगी। टोल प्लाजा पर जाते ही सारी जानकारी दर्ज हो जाएगी। फास्ट टैग जैसे ही टोल पर कैमरे के सामने आएगा। वैसे ही सारी सूचना इकट्ठा हो जाएगी।

गोरखपुर टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन

कैश पेमेंट्स - 4000 से 4200

कार्ड पेमेंट्स- 100 से 115

टैग- 2500 से 2700

प्रिवलेज- 600 से 800

यहां से ले सकते हैं फास्टैग

फोरलेन पर स्थित टोल प्लाजा

पेटीएम अमेजन, एनएचआई की माई फास्ट एप

एचडीएफसी, एसबीआई, आईसीआईसीआई सहित अन्य बैंक

बॉक्स

यह कागजात होंगे जरूरी, लग जाएगा फास्ट टैग

व्हीकल का रजिस्ट्रेशन पेपर, व्हीकल ऑनर की पासपोर्ट साइज की एक फोटो, ऑनर के एड्रेस प्रूफ और आईडी प्रूफ की कॉपी और बैंक पासबुक

फास्टैग से बच रही लोकल पब्लिक

शहर के आसपास टोल प्लाजा से गुजरने वाली लोकल पब्लिक फास्टैग से बच रही है। टोल से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि लोकल पब्लिक टोल टैक्स नहीं देती है। लोकल पब्लिक को टोल टैक्स में राहत देने के लिए स्पेशल प्रिवलेज कार्ड उपलब्ध है। इसमें 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाली पब्लिक को टोल पर छूट मिलती है। 20 किलोमीटर के दायरे के अतिरिक्त दूर-दराज के लोग भी टोल नहीं देते हैं। फास्टैग लगने के बाद सभी लोगों को टोल का भुगतान करना पड़ेगा। इस चक्कर में लोकल पब्लिक फास्टैग लगाने से बच रही है। उधर पूर्व में फास्टैग लगवा चुके तमाम लोग रिचार्ज नहीं करा रहे जिससे टैक्स वसूलने में प्रॉब्लम बनी हुई है।

वर्जन

पहले यह व्यवस्था एक दिसंबर से लागू होनी थी। लेिकन बाद में यह डेट टलकर 15 दिसंबर हो गई है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि जल्द से जल्द वाहनों में फास्ट टैग लगवा लें। फॉस्टैग के अभाव में टोल प्लाजा पर वाहनों की कतार लगेगी। इस परेशानी से बचने के लिए हर किसी को अपने वाहन फॉस्टैग लगवा लेना चाहिए।

-इलोहन कुमार सिंह, जीएम, गोरखपुर-कसया टोलवेज प्राइवेट लिमिटेड