-त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 70.66 फीसद महिलाओं ने डाला वोट

-बूथों पर महिलाएं पहुंचीं ज्यादा 59.45 फीसद पुरुषों ने ही किया मतदान

GORAKHPUR: जिले में 15 अप्रैल को संपन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 'गांव की सरकार' चुनने में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों के मुकाबले 11 फीसद से अधिक रही। पूरे जिले में जहां 70.66 फीसद महिलाओं ने वोट डाला, वहीं केवल 59.45 फीसद पुरुष मतदाता ही अपने मताधिकार का प्रयोग करने बूथों तक गए। बूथों पर सुबह से देर शाम तक लगी महिलाओं की लंबी कतार से ही यह बात स्पष्ट हो गई थी। जिले में सबसे कम मतदान वाले ब्लाक बड़हलगंज में भी 64 फीसद से अधिक महिला मतदाताओं ने वोट डाला।

64 फीसद पड़े थे वोट

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में गोरखपुर में वोट डाला गया था। गांव में प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य चुनने, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन के लिए संपन्न मतदान में कुल 64 फीसद से अधिक वोट पड़े थे। महिलाओं की बड़ी भागीदारी न होती तो वो¨टग फीसद काफी नीचे जाता। जिले में 1395787 महिला मतदाता हैं। इनमें 986207 महिलाओं ने बूथों तक जाकर वोट डाला। जिले के 1565898 पुरुष मतदाताओं में सिर्फ 930881 ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मास्क लगाने में भी महिलाएं आगे

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच संपन्न मतदान में महिलाएं स्वयं तथा अपने स्वजन के स्वास्थ्य को लेकर ¨चतित नजर आयीं। लाइन में लगी अधिकतर महिलाओं ने मास्क पहना था। इसके मुकाबले पुरुष मतदाताओं में मास्क को लेकर भी जागरूकता कम दिखी।

इस ब्लॉक में इतने महिला पुरुष मतदाताओं ने डाले वोट

ब्लाक पुरुष मतदाता महिला मतदाता

पाली 65.71 71.50

सहजनवां 66.48 74.77

पिपरौली 61.81 68.88

जं। कौडि़या 63.52 72.78

चरगांवा 65.40 71.74

भटहट 61.23 72.64

पिपराइच 66.76 75.13

सरदारनगर 61.69 73.27

खोराबार 59.71 69.85

ब्रह्मपुर 53.27 75.19

कौड़ीराम 52.56 68.85

बांसगांव 56.71 69.90

उरुवा 55.45 67.03

गगहा 55.71 66.35

खजनी 60.50 68.58

बेलघाट 57.95 67.41

गोला 55.11 68.76

बड़हलगंज 52.19 64.50

कैंपियरगंज 62.89 77.35

भरोहिया 62.31 74.66