-गोला में फायनेंस कंपनी के कर्मचारी को लूटा

-ट्यूज्डे दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात

GORAKHPUR: गोला एरिया में दो बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से नकदी लूट ली। ट्यूज्डे दोपहर लूटपाट के लिए बदमाशों ने हवा में गोली दागी। घटना की सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई। मौके से नाइन एमएम की पिस्टल का खोखा बरामद हुआ।

कलेक्शन कर लौट रहा था

जौनपुर जिले के परसिया, सरपतहा का मूलचंद प्रजापित एक फायनेंस कंपनी में कर्मचारी है। उरुवा कसबे में स्थित कंपनी के एजेंट ने गांवों में समूह बनवाते हैं। समूह के मेंबर्स से कलेक्शन करके फायनेंस कंपनी रुपए जमा करा लेती है। जरूरत पड़ने पर ग्राहकों को रुपए दिए जाते हैं। मूलचंद के जिम्मे कंपनी से जुड़े जानीपुर, सहतोडाढ़, लाहीडाढ़ सहित छह गांवों की जिम्मेदारी है। दोपहर में करीब क्ख् बजे वह इन गांवों से कलेक्शन करके ऑफिस जा रहा था।

फायर झोंका और ले गए रुपए

गोला एरिया के सुरसादेउर के पास जानीपुर केसवापार रोड पर एजेंट पहुंचा। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उसको रोक लिया। पिस्टल दिखाकर रुपए मांगने लगे। मूलचंद के आनाकानी करने पर हवाई फायर कर दिया। हवाई फायरिंग से डरे सहमे एजेंट ने रुपए से भरा झोला दे दिया। रुपए लेकर बदमाश फरार हो गए। बिना हेलमेट पहने बदमाश, वारदात के बाद गोला की तरफ फरार हो गए। झोले में म्भ्, ब्0फ् रुपए थे। लूट की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई में जुट गई।

दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें अरेस्ट कर लिया जाएगा।

रामपाल यादव, एसओ गोला