-चार साल से फरार चल रहा था जालसाजी का आरोपित नीरज

-कैंट पुलिस ने बिहार स्थित उसके गांव से पकड़ा, भेजा जेल

GORAKHPUR: फर्जी तरीके से वीजा देकर विदेश भेजने के आरोपित नीरज कुमार को पुलिस ने उसके बिहार स्थित घर से अरेस्ट कर लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस कुर्की करने पहुंची थी कि आरोपित घर पर ही मिल गया। नीरज की चार साल से तलाश थी।

बिहार के गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित मटिहानी गांव निवासी नीरज सहित अन्य के खिलाफ गगहा थाना क्षेत्र के रियांव गांव निवासी गोलू साहनी ने केस दर्ज कराया था। फर्जी वीजा के बदले पैसा हड़पने का आरोप लगाया था। गोलू की शिकायत पर कैंट पुलिस ने दीपक उर्फ नीरज के अलावा इब्राहिम, रणजीत एवं राधा गौड़ पर केस दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक, आजद चौक में एकेएस काम्पलेक्स में अलक्राप्ट ट्रैवल्स नाम से इन लोगों ने ऑफिस खोल कर विदेश में नौकरी दिलाने व पासपोर्ट लेकर वीजा बनवाने का काम शुरू किया था। इनके खिलाफ कैंट थाने में 419, 420,467,468,471 के तहत केस दर्ज हुआ था। जिसमें से वर्ष 2016 में उक्त अभियुक्त में से एक को जेल भेजा जा चुका था। मुख्य अभियुक् नीरज कुमार फरार चल रहा था। न्यायालय ने नीरज के घर की कुर्की का आदेश दिया था।