(गोरखपुर ब्यूरो)। फलों की बात करें तो होलसेल दामों में जहां पांच से दस रुपए का फर्क आया है। वहीं, फुटकर विक्रेता मनमाने दाम वसूल कर रहे हैं। नवरात्र का वह भरपूर फायदा उठा रहे हैं। इसकी वजह से पिछले हफ्ते 50 से 60 रुपए बिकने वाले फल अब 100 रुपए प्रति किलो बेचे जा रहे हैं। इसके साथ ही नारियल के दामों में भी इजाफा देखने को मिला है। पहले 30 रुपए में बिकने वाला नारियल इन दिनों 45 से 50 रुपए तक बेचा जा रहा है। फल विक्रेता राजन गुप्ता ने बताया कि डीजल के रेट बढऩे की वजह से कुछ फलों के दाम बढ़े हैं।

फल दस रोज पहले का रेट वर्तमान रेट

सेब 60 100

केला 30 50

संतरा 80 100

नाशपाती 100 120

मौसमी 40 50

पपीता 40 50

अनार 120 140

अनानास 30 40

तरबूजा 40 50

नारियल 25 50

रामफल 175 200

नोट- प्रति किलो का भाव

नवरात्र में फलों का दाम बढऩा आम बात है। अधिकतर लोग व्रत रहकर फलहार करते हैं। फलों के दाम बढऩे से खर्चे अधिक बढ़ गए हैं।

सावित्री सिंह

फुटकर मार्केट में फलों के दाम बढ़े हैं। त्योहार को देखते हुए विक्रेताओं ने दाम बढ़ा दिए है। व्रत होने की वजह से फल लेना मजबूरी है।

सीमा