गोरखपुर (ब्यूरो).खजनी एरिया के एक गांव के रहने वाले युवती के पिता ने बताया कि वह साग सब्जी का कारोबार करते हैं। बुधवार को घर पर पूजा थी। वह मजदूरी पर चले गए। घर के लोग पूजा कर रहे थे। बेटी को उन्होंने सब्जी के खेत की रखवाली के लिए भेजा दिया था। युवती की मां ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बेटी खेत गई थी। वहां बगल के गांव कंदराई का विनय यादव अपने तीन साथियों के साथ आया और जबरन रेप किया। शोर मचाने पर उनके देवर आ गए, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने विनय यादव और उसके दोस्तों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज किया है। वहीं सूचना पर तत्काल एसपी साउथ अरूण कुमार सिंह और सीओ खजनी भी थाने पहुंच गए और जांच पड़ताल की।

सुबह से छिपाती रही पुलिस

खजनी पुलिस सुबह से ही घटना को छिपाती रही, लेकिन जब मामला अफसरों के संज्ञान में पहुंचा तो पुलिस ने दोपहर करीब दो बजे गैंगरेप का केस दर्ज किया। जिसके बाद लोगों ने जिस आरोपी को पकड़कर पीटा दिया। उसे इलाज के लिए भेजा और पीडि़ता को भी मेडिकल के लिए भेजा गया।

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी अरेस्ट

एक दूसरे मामले में खजनी पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी विजय प्रताप सिंह उर्फ सूरज पुत्र वीरेंद्र को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने उसे बुधवार को पकड़ा है। उसके खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण और पाक्सो एक्ट में केस दर्ज था।